Home National योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी में हर वस्तुओं की दाम बढ़े

योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी में हर वस्तुओं की दाम बढ़े

0
योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- बीजेपी में हर वस्तुओं की दाम बढ़े

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दवा, इलाज, खाने पीने की वस्तु, गैस, तेल, सभी को महंगा हो गया है। आलू किसान परेशान हैं, लागत एक हजार रुपये है और सरकार 650 रुपये क्विंटल खरीद रही है।

शिकोहाबाद के नेहा गेस्ट हाउस में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान बेहाल हैं। ओलावृष्टि से किसान की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों की फसलों का बीमा होने के बाद भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकी है। भाजपा की सरकार किसान, जवान, युवाओं, महिलाओं की सरकार नहीं, बल्कि उद्योगपतियों की सरकार है। 

उन्होंने कहा कि सपा सभी सहयोगियों के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेगी। जहां-जहां भाजपा के चेयरमैन व मेयर रहे। वहां डेंगू एवं अन्य बीमारियां फैलती रहीं। जबकि सपा के जहां भी पालिकाध्यक्ष थे वहां बीमारी नहीं फैली। भाजपा शासन में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा है। नालों की सफाई नहीं हो रही है। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों व आम लोगों की आय तो दुगनी नहीं हो सकी, लेकिन अधिकारियों की आय दुगनी हो गई है। भाजपा भ्रटाचार की जननी है। देश की जनता 2024 में इसका जवाब देगी। पूरा देश इनके कार्यों से ऊब चुका है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, क्षेत्रीय विधायक डॉ.मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, जसराना विधायक सचिन यादव, पूर्व एसएलसी डॉ.दिलीप यादव, डॉ.असीम यादव, डॉ.सुकेश यादव, डॉ.पीएस यादव, जिलाध्यक्ष रमेश चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अब्दुल वाहिद, डॉ.विनोद यादव, गौरव यादव, सुकेंद्र यादव, योगेश गर्ग, धन्नू यादव, विजय आर्या, जगमोहन उपस्थित थे।

[ad_2]

Source link