
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Rajinikant met Akhilesh Yadav: सुपरस्टार रजनीकांत ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के एक दिन बाद आज यानी रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। लखनऊ में श्री यादव के सरकारी आवास पर पहुंचे रजनीकांत ने अखिलेश को देखते ही उन्हें गले लगा लिया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में रजनीकांत ने कहा कि नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में उनकी मुलाकात हुई थी। उसी दिन से हम दोस्त हैं। फोन पर हमारी बातचीत होती रहती है। बाद में अखिलेश यादव ने रजनीकांत से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट करते हुए मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दिनों को याद किया।
अखिलेश यादव ने लिखा- ‘जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है…।’ रजनीकांत आज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। इसके पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे।
आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में रजनीकांत ने कहा, ‘अखिलेश यादव से 9 साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उसी दिन से हम दोस्त हैं। फोन पर दोनों लोगों की बात होती है। 5 साल पहले मैं यहां एक शूटिंग के लिए आया था। लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज वह थे इसलिए मैं मुलाकात के लिए यहां आया। मिलकर बहुत अच्छा लगा।’ इस मौके पर रजनीकांत ने अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अयोध्या जाएंगे रजनीकांत
रजनीकांत आज दोपहर दो बजे अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वहां वे रामलला के दर्शन करेंगे और भव्य मंदिर निर्माण के काम को देखेंगे।
कल सीएम योगी के पैर छूकर लिया था आशीर्वाद
सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री आवास में रजनीकांत का स्वागत योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से उतरते ही सीएम योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। वह कल डिप्टी सीएम केशव मौर्य से भी मिले थे। रजनीकांत कल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मिले थे।
[ad_2]
Source link