Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeLife Styleरमजान 2023: इफ्तार पार्टी में रेडी होना है तो इन सादगीभरे लुक्स...

रमजान 2023: इफ्तार पार्टी में रेडी होना है तो इन सादगीभरे लुक्स को करें ट्राई, दिखेंगी खूबसूरत


ऐप पर पढ़ें

रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। रोजा रखने के साथ ही सब ईद की तैयारियों में भी लग जाते हैं। घर को सजाने से लेकर कपड़े वगैरह खरीदने के लिए मार्केट भी पहुंचने लगते हैं। वहीं रमजान के महीने में लोग घरों में इफ्तार की पार्टी भी देते हैं। जिसमे दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया जाता है। अगर आप भी इफ्तार पार्टी में जाने के लिए किसी सादगीभरे लुक की तलाश में हैं तो इन एक्ट्रेस के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं। जिसमे वो सिंपल से लेकर गोटा वर्क वाले कुर्ते और ज्वैलरी में खूबसूरत लग रही हैं। 

अनारकली कुर्ता

हिना खान की तरह आप अनारकली कुर्ते को सिलवा सकती हैं। क्लासिक चूड़ीदार और गोटापट्टी वर्क वाले अनारकली कुर्ते में आप बिना एक्स्ट्रा एफर्ट के खूबसूरत लगेंगी। वहीं इस लुक को मिनिमम मेकअप और मैट ब्राउन लिपस्टिक के साथ परफेक्ट बना सकती हैं। 

 

फुल स्लीव शरारा

शरारा रमजान के महीने के लिए आइडियल आउटफिट है। फुल स्लीव और ग्रे कलर के शार्ट कुर्ते और हैवी फ्लेयर वाले शरारा में हिना खान का लुक कॉपी करने के लिए परफेक्ट है। 

लांग कुर्ता और पलाजो सेट

पलाजो और कुर्ता का सेट काफी डिसेंट लुक देता है। लूज फिटिंग पाकिस्तानी डिजाइन के कुर्ते के साथ पलाजो काफी खूबसूरत लगेगें। वहीं अगर आप हिना खान की तरह गोटा वर्क वाला कुर्ता चुनेंगी तो ये खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। 

दीपिका कक्कड़ का इंडो-वेस्टर्न लुक

अगर आप कुछ एथिनिक से हटके ट्राई करना चाहती हैं तो दीपिका कक्कड़ की तरह लांग जैकेट संग स्कर्ट को मैच कर सकती हैं। ब्लैक फ्रंट ओपन जैकेट और स्कर्ट वाला लुक काफी खूबसूरत है और इफ्तार पार्टी में आपको खूबसूरत लुक देगा। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments