[ad_1]
हाइलाइट्स
रवि पुष्य योग खरीदारी के लिए बेहद खास माना जाता है.
इस योग में सोना, चांदी, वाहन और भवन खरीदना चाहिए.
Ravi Pushya Yoga 2023 : ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र में से एक रवि पुष्य नक्षत्र को काफी शुभ और फलदाई माना गया है. यह नक्षत्र रविवार या गुरुवार के दिन लगता है इस नक्षत्र में कोई भी शुभ काम करने से उसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं. इस बार रवि पुष्य नक्षत्र 10 सितंबर 2023 को बन रहा है इस दिन अजा एकादशी भी पड़ रही है जिसकी वजह से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानेंगे रवि पुष्य नक्षत्र के बारे में साथ ही जानेंगे तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में.
क्या होता है रवि पुष्य नक्षत्र?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 27 नक्षत्र में पुष्य नक्षत्र का आठवां स्थान है. ये जीवन में स्थिरता प्रदान करने वाला नक्षत्र माना जाता है. पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव माने गए हैं. इस योग में सुख, समृद्धि, वैभव और तरक्की प्राप्त होती है.
यह भी पढ़ें – Pitru Paksha 2023 : पितृ पक्ष में लगाएं 5 तरह के पौधे, पूर्वज हो उठेंगे खुश, दूर होगा पितृ दोष
कब से कब तक रहेगा रवि पुष्य नक्षत्र?
रवि पुष्य योग शाम 05:06 बजे से बन रहा है, जो अगले दिन यानी 11 सितंबर 2023 की सुबह 06:04 बजे तक रहेगा. इस दौरान सोना, चांदी, वाहन या भवन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.
3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा रवि पुष्य नक्षत्र
मिथुन राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि मिथुन है उनके लिए रवि पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ माना जा रहा है. मिथुन राशि के जातकों के लिए ये योग आय के नए साधन लेकर आ रहा है. इस दौरान आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं. भरपूर आत्मविश्वास की वजह से बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो आपके लिए बहुत लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान आपका संचार कौशल भी बेहद असर कारक रहेगा.
सिंह राशि के जातक
सिंह राशि के जातकों के लिए रवि पुष्य नक्षत्र शुभ फलदाई माना जा रहा है. इस दौरान सिंह राशि के जातकों के धन-धान्य में वृद्धि होगी. लंबित कम गतिमान होंगे, निवेश करने के लिए अच्छा समय माना जा रहा है. यदि आप वाहन या भवन खरीदना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा.
यह भी पढ़ें – शनि की साढ़े साती या ढैया से हैं परेशान, अपनाएं 10 उपाय, मिलेगा छुटकारा
तुला राशि के जातक
जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए रवि पुष्य नक्षत्र शुभ माना जा रहा है. रुके काम चल पड़ेंगे, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी, करियर में शुभ समाचार मिल सकते हैं. माता-पिता का साथ मिलेगा, संतान की तरफ से अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : September 09, 2023, 15:24 IST
[ad_2]
Source link