Monday, February 24, 2025
Google search engine
HomeNationalरांची: मुठभेड़ के दौरान फरार 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, उसके...

रांची: मुठभेड़ के दौरान फरार 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, उसके साथ भागे चार साथी भी पकड़े गए


Image Source : फाइल फोटो
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड के चतरा में बीते सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए पांच माओवादी नक्सलियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पांच लाख का इनामी जोनल कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया शामिल है। वह मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था और पिछले तीन दिनों से पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था।

जंगल का फायदा उठाकर भागे थे नक्सली

बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान 25-25 लाख के इनाम वाले नक्सली कमांडर गौतम पासवान और अजीत उरांव के अलावा पांच-पांच लाख के इनाम वाले तीन नक्सली अमर गंझू, अजय यादव और सुजीत भुइयां मारे गए थे। पुलिस ने उस दिन दावा किया था कि मुठभेड़ के दौरान कई अन्य नक्सली जख्मी हुए हैं, लेकिन जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अब इनमें से पांच को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षा बल हुए सम्मानित 

इधर मारे गए नक्सलियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मारा है। वे सभी सरेंडर करना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर गोली मारी है। दूसरी तरफ झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली: ज्वेलरी शॉप में 4 नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, 2 किलो सोना और 4 लाख रुपए कैश लूटकर हुए फरार

मुंबई: प्री-स्कूल में मासूमों के साथ करती थीं बेरहमी, महिला टीचरों के खिलाफ केस दर्ज, CCTV वीडियो देखकर सब हैरान

 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments