Friday, July 19, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsराजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती : चयन होगा मुश्किल, 1 पद के 63...

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती : चयन होगा मुश्किल, 1 पद के 63 दावेदार, जानें कितने लाख आए आवेदन


ऐप पर पढ़ें

Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2023 : राजस्थान में निकली सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए बंपर आवेदन आए हैं। राज्य के 176 नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सफाईकर्मियों के 13184 पदों पर भर्ती के लिए 839822 आवेदन आए हैं। यानी एक पद के लिए 63 अभ्यर्थी दावेदार होंगे। बताया जा रहा है कि सरकारी नौकरी पाने की चाह में इस भर्ती में ज्यादा पढ़े लिखे लोगों ने भी आवेदन किया है। कई बीए, एमए, व कंप्यूटर डिप्लोमा धारक हैं। दरअसल अनुभव संबंधी पात्रता नियमों में ढील देने के चलते आवेदनों की संख्या में बंपर इजाफा हुआ है। कुछ दिनों पहले राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र बनाने के नियमों में ढील दी गई थी। घर के मालिक द्वारा सफाई कर्मी को जारी अनुभव प्रमाण पत्र भी मान्य किया गया है। आवेदन की भरमार की चलते साफ है कि मुकाबला कड़ा होगा। चयन आसान नहीं होगा।

हेरिटेज निगम में एक पद के लिए 2092 अभ्यर्थियों के बीच कंपीटिशन रहेगा। वहीं ग्रेटर में एक पद के लिए 91 अभ्यर्थियों के बीच टक्कर होगी। ग्रेटर में 3670 पदों पर 3.35 लाख और हेरिटेज निगम में 108 पदों पर 2.26 लाख आवेदन आए हैं। आवेदन पत्रों की स्क्रूटिनी के बाद अभ्यर्थियों को इंटरव्यू व प्रैक्टिकल के बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों से प्रैक्टिकल में शौचालय, नाली, नालों की साफ सफाई व सीवरेज कार्य जैसे काम करके दिखाने को कहा जाएगा। प्रैक्टिकल 50 अंक का होगा और 30 अंकों का इंटरव्यू होगा। प्रैक्टिकल व इंटरव्यू की वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी। 

इस भर्ती में एक साल के अनुभव प्रमाण पत्र के साथ विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

भर्ती में यहां के सर्टिफिकेट होंगे मान्य 

किसी भी नगर निगम, केंद्र या राज्य का कोई भी विभाग, इनसे जुड़ी कोई भी संस्था, अर्ध सरकारी संस्था, केंद्र या राज्य से जुड़े किसी संस्थान में कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं तो वहां का सर्टिफिकेट भी मान्य होगा। प्राइवेट इंस्टीट्यूट, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, होटल, फैक्ट्री, घर, दुकान, मॉल। अन्य जगहें जहां भी सफाइकर्मियों की जरूरत होती है, वहां के सर्टिफिकेट मान्य होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments