Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalराज्यसभा चुनाव: आठवें प्रत्याशी की जीत को लेकर भाजपा क्यों है आश्वास्त?...

राज्यसभा चुनाव: आठवें प्रत्याशी की जीत को लेकर भाजपा क्यों है आश्वास्त? बीजेपी के दांव से सपा में हलचल


ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपने 8वें प्रत्याशी की जीत को लेकर खासी आश्वस्त दिख रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि उनके पास सभी आठ प्रत्याशियों की जीत के लिए जरूरी संख्या बल है। एनडीए के सभी विधायकों को सोमवार को दिनभर दो सत्रों में लोकभवन में मतदान का प्रशिक्षण दिया गया। शाम के सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। सीएम ने सभी विधायकों को रात्रि भोज भी दिया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दावा किया अंतरात्मा की आवाज पर सपा विधायक भी भाजपा प्रत्याशी को वोट देंगे।

भाजपा ने संजय सेठ के रूप में आठवां प्रत्याशी उतारकर राज्यसभा चुनाव को रोमांचक बना दिया। भाजपा के इस दांव से सपा खेमे में हलचल है। उधर, राजा भैय्या के दो वोटों को लेकर सपाई उम्मीदें भी सोमवार को धूमिल हो गईं। राजा भैय्या ने ऐलान कर दिया कि उनका समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को रहेगा। इसके अलावा भाजपाई सूत्रों ने कई सपा विधायकों के भी संपर्क में होने का दावा किया गया है। बसपा के इकलौते विधायक के समर्थन को लेकर भी कयासबाजी का दौर चलता रहा।

एनडीए के सभी विधायकों को सुबह 11 बजे से लोकभवन ऑडीटोरियम में मतदान का तरीका समझाया गया। सायं पांच बजे से दूसरे सत्र में फिर प्रशिक्षण हुआ। शाम के सत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा सहयोगी दलों के नेता शामिल रहे।

रालोद से सीधे केंद्रीय नेतृत्व ने की बात

रालोद भी अब एनडीए का हिस्सा है। राज्यसभा चुनाव में रालोद के 9 विधायकों के समर्थन के लिए सीधे भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत हुई। दिल्ली से हरी झंडी के बाद गत दिवस रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने मथुरा में अपने सभी विधायकों संग बैठक कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन का ऐलान किया था।  



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments