Wednesday, July 3, 2024
Google search engine
HomeEducation & Jobsराज्य में 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की होगी भर्ती, बीपीएससी को रिक्तियां...

राज्य में 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की होगी भर्ती, बीपीएससी को रिक्तियां भेजीं


ऐप पर पढ़ें

BPSC Recruitment News: राज्य के सभी प्रखंडों में उद्यान पदाधिकारी होंगे। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई तेज हो गई है। 318 प्रखंडों में जल्द ही उद्यान पदाधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कृषि विभाग ने रिक्ति सामान्य प्रशासन के माध्यम से बीपीएससी को भेज दी है। उद्यान पदाधिकारियों की कमी से उद्यान से जुड़ी योजनाएं प्रभावित होती हैं।

अभी 40 प्रखंडों में नियमित उद्यान पदाधिकारी हैं। 148 प्रखंडों में संविदा पर उद्यान पदाधिकारी हैं। 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की नियुक्ति होने के बाद सभी प्रखंडों में उद्यान पदाधिकारी के पद भरे जाएंगे। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को वरीय उद्यान पदाधिकारी पद पर प्रोन्नति मिल सकेगी। वरीय प्रखंड उद्यान पदाधिकारी का पद की मान्यता मिल चुकी है। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को बीएससी एग्रीकल्चर हॉटिकल्चर के साथ होना अनिवार्य है। फिर बीएससी एग्रीकल्चर इलेक्टिव उत्तीर्ण होना चाहिए। बीपीएससी से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से उद्यान पदाधिकारियों का चयन होगा।

किसानों को योजनओं का लाभ समय पर मिल सकेगा

प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों के रहने पर गांव तक बागवानी से जुड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होगा। फल, सब्जी, फूल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसानों को योजनओं का लाभ समय पर मिल सकेगा। इसके साथ ही किसानों को उद्यानिक फसलों में होने वाली बीमारी से अधिक उत्पादकता के लिए जानकारी मिल सकेगी।

पिछले माह में राज्य कैबिनेट ने दी थी नियमावली को स्वीकृति

राज्य में कृषि से अलग बिहार उद्यान अधीनस्थ सेवा की स्थापना की गई है। इससे उद्यान निदेशालय के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के पद भरे जाएंगे। इसके लिए बिहार उद्यान अधीनस्थ सेवा (कृषि अधीनस्थ कोटि -7) प्रखंड उद्यान पदाधिकारी भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त नियमावली 2024 बनाई गई है। पिछले माह में राज्य कैबिनेट ने इस नियमावली को स्वीकृति दे थी। इस नियमावली के तहत प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को वरीय प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के तौर पर प्रखंड स्तर पर प्रोन्नति पाने और प्रखंडस्तर पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है। इससे प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को पूर्ण कार्यबल उपलब्ध होगा। इनके माध्यम से बागवानी/उद्यान योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने में मदद मिलेगी।

कृषि निदेशालय से अलग उद्यान निदेशालय का गठन 1989 में हुई थी। नालंदा के नूरसराय में उद्यान महाविद्यालय और किशनगंज में हॉर्टिकल्चर रिसर्च सेंटर की स्थापना की गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments