[ad_1]
Last Updated:
पश्चिम बंगाल में एक पुलिस अधिकारी के हिंदू समुदाय को धमकाने वाले बयान से सियासी गर्मी बढ़ी. भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला. अमित मालवीय और राजू बिस्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.
बंगाल के एक पुलिस अधिकारी ने हिंदुओं को धमकी दी है.(Image:AI)
हाइलाइट्स
- पुलिस अधिकारी के बयान से बंगाल में सियासी गर्मी बढ़ी.
- भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला.
- सांसद राजू बिस्ता ने पुलिस अधिकारी को चुनौती दी.
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है. इस बार वजह बना है एक पुलिस अधिकारी का बयान, जिसमें उसने कथित रूप से हिंदू समुदाय को धमकाते हुए कहा कि ‘रात को देख लेंगे.’ यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भाजपा ने इसे लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है.
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने यह वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया और सवाल उठाए कि क्या पश्चिम बंगाल में कानून का राज है या पुलिस भी सत्तारूढ़ दल के एजेंडे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ‘यह वीडियो बताता है कि कैसे पुलिस अधिकारियों इस्तेमाल कर राज्य सरकार धार्मिक आधार पर लोगों को डराने-धमकाने में जुटी है.’
वहीं, दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने भी इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ‘अगर दम है तो किसी को उठाकर दिखाओ. जनता सब देख रही है. लोकतंत्र में इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.’ उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा इस मामले को संसद से लेकर सड़क तक उठाएगी.
विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर बंगाल सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. हालांकि, अभी तक राज्य पुलिस या सरकार की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस घटना ने एक बार फिर बंगाल की राजनीति में पुलिस की भूमिका और धार्मिक संवेदनाओं के इस्तेमाल को लेकर बहस छेड़ दी है. चुनावी माहौल के बीच इस तरह की बयानबाज़ी से राज्य में तनाव और गहराने की आशंका जताई जा रही है.
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें
Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें
[ad_2]
Source link