
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
बागेश्वरधाम सरकार के नाम से प्रसिद्ध पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अयोध्या में राम जी आ गए। अब ज्ञानवापी और मथुरा की बारी है। इसके लिए सभी सनातनी हिंदुओं को एक होना होगा। हिन्दू एकता ही भारत को हिन्दू राष्ट्र की तरफ ले जाएगा। उन्होंने यह बातें बुधवार को बड़हलगंज में सरयू तट पर तीन दिवसीय कथा के शुभारंभ पर कही। कड़ाके की ठंड के बीच कथा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि महाकुंभ सरयू तट पर ही चल रहा है।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ देख गदगद पं. धीरेंद्र कृष्ण ने कहा जिस देश में संतों, महिलाओं का सम्मान हो, तो समझो वहां रामराज्य आ गया। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जहां माता-पिता एवं साधु-संतों को प्रताड़ित किया जाय, वहां रावण राज्य होता है। जहां प्रजा की सेवा हों, वही रामराज्य है। राम जी जैसे चरित्रवान व्यक्ति को ही गद्दी मिलनी चाहिए। भारत का कल्याण बिना रामराज्य के नहीं हो सकता है। जो सभी प्राणियों को न्याय दिलाए, वही राजा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि राम कथा अपने जीवन में उतार लो तो मन में राम राज्य आ जाएगा। उन्होंने 11000 वर्ष के राम राज्य की सात विशेषताओं का वर्णन किया। कहा कि राम राज्य में किसी भी पिता ने पुत्र को मरते हुए नहीं देखा। राम जी के चरित्र को अपनाओगे अर्थात भजन और भोजन ठीक रखेंगे तभी आयु लंबी होगी। घर में सभी के बीच प्रेम होना जरूरी है। तब किसी के घर में आग नही लगेगी। राम राज्य में कभी चोरी नहीं हुई। राम राज्य में कभी तूफान नहीं आया।
सनातनियों की जीत राम मंदिर
राम मंदिर को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ‘ये पूरे विश्व के सनातनियों की जीत है। 22 जनवरी को सनातनियों को दिवाली मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत रघुवर का देश है, भारत की पहचान हमारे रघुवर से होनी चाहिए। कहा कि कथा का मतलब सिर्फ जय श्री राम का नारा नहीं है। बल्कि दिल को अयोध्या मान लो तब हर तरफ राम राज्य होगा।
[ad_2]
Source link