Home Life Style रामायण पाठ के लिए नहीं है समय, पढ़ लें बस यह एक श्लोक, पाएंगे रामलला की कृपा, भाग्य चमक जाएगा

रामायण पाठ के लिए नहीं है समय, पढ़ लें बस यह एक श्लोक, पाएंगे रामलला की कृपा, भाग्य चमक जाएगा

0
रामायण पाठ के लिए नहीं है समय, पढ़ लें बस यह एक श्लोक, पाएंगे रामलला की कृपा, भाग्य चमक जाएगा

[ad_1]

हाइलाइट्स

रामायण के सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो आपके जीवन की समस्याओं का समाधान मिल सकता है.
जो लोग नित्य रामायण पाठ करते हैं, उनको जीवन के अंत में राम कृपा से मोक्ष मिल जाता है.

प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के अवतार थे. रामलला मर्यादापुरुषोत्तम हैं, जिसकी वजह से वे हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखते हैं. रामायण महाकाव्य में भगवान राम और उनके जीवन के पूरे वृतांत को विस्तार से बताया गया है. मनुष्य यदि अपने जीवन की समस्याओं में उलझ गया है तो उसे भगवान राम से प्रेरणा मिल सकती है. रामायण में जीवन की जटिलताओं से बाहर निकल आने के कई उदाहरण हैं. प्रभु राम की कृपा पाने के लिए लोग अपने घरों में रामायण पाठ करवाते हैं. रामायण पाठ करना सभी के बस की बात नहीं है क्योंकि भागदौड़ भरे जीवन में समय की कमी है और एक व्यक्ति के लिए एक दिन रामायण पाठ कर लेना संभव नहीं प्रतीत होता है.

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट कहते हैं कि आप रामायण पाठ करते हैं तो मन को शांति मिलती है और तनाव दूर होता है. भगवान राम के नाम जप से मोक्ष मिल जाता है. वे अहिल्या को तारने वाले और रावण को मारकर मोक्ष देने वाले मर्यादापुरुषोत्तम हैं. आप प्रतिदिन राम नाम का जप करते हैं तो वही काफी है, लेकिन आपको रामायण पाठ का पुण्य लाभ प्राप्त करना है और समय नहीं है तो आपको एकश्लोकि रामायण पढ़ना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को घर पर कैसे जलाएं राम ज्योति? कितने दीपक और कौन सा तेल जरूरी? जानें मंत्र

क्या है एकश्लोकि रामायण?

एकश्लोकि रामायण में सिर्फ एक की श्लोक दिया गया है. उसमें पूरी रामायण का निचोड़ है. यह उन लोगों के लिए है, जो एक श्लोक को पढ़कर भगवान राम की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और उनको पूरी रामायण पढ़ने का पुण्य प्राप्त हो सकता है. आइए जानते हैं एकश्लोकि रामायण के श्लोक को.

ये भी पढ़ें: आज रात से इन 3 राशिवालों का शुरू हो सकता है बुरा वक्त, शुक्र का राशि परिवर्तन करेगा परेशान

आदौ रामतपोवनादिगमनं हत्वा मृगं कांचनं
वैदेहीहरणं जटायुमरणं सुग्रीवसम्भाषणम्।
बालीनिग्रहणं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनं
पश्चाद्रावणकुंभर्णहननमेतद्धि रामायणम्।।

।।एकश्लोकि रामायणं संपूर्णम्।।

रामायण पाठ से होने वाले 6 फायदे

1. रामायण पाठ करने से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं, वह पाप रहित हो जाता है.

2. जो लोग नित्य रामायण पाठ करते हैं, उनको जीवन के अंत में राम कृपा से मोक्ष मिल जाता है.

3. रामायण पाठ करने से आपको भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

4. रामायण के सुंदरकांड का पाठ करते हैं तो आपके जीवन की समस्याओं का समाधान मिल सकता है.

5. कलयुग में रामायण पाठ करने से व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट नहीं होती है, उसे ज्ञान प्राप्त होता है, जो उसका मार्गदर्शन करता है.

6. रामायण पाठ करने से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है.

Tags: Ayodhya ram mandir, Dharma Aastha, Lord Ram, Lord rama

[ad_2]

Source link