Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalराम मंदिर के न्योते के इनकार में भी चूक गई कांग्रेस, भाषा...

राम मंदिर के न्योते के इनकार में भी चूक गई कांग्रेस, भाषा पर भी क्यों सवाल; AAP का स्मार्ट स्टैंड


ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 21 दिसंबर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में शामिल होने का न्योता मिला था। कांग्रेस इस न्योते पर करीब 20 दिनों तक चुप्पी साधे रही और इसके चलते कयास लगते रहे कि आखिर पार्टी क्या करेगी। अंत में 10 जनवरी को कांग्रेस ने एक बयान जारी किया और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को भाजपा और आरएसएस का इवेंट बताते हुए न्योता खारिज कर दिया। यही नहीं कांग्रेस ने धर्म को निजी मामला बताते हुए कहा था कि भाजपा राम मंदिर को लंबे समय से राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाकर काम करती रही है। इसके अलावा उसने भाजपा पर आरोप लगाया कि चुनावी लाभ के लिए अधूरे राम मंदिर में कार्यक्रम किया जा रहा है।

एक तरफ कांग्रेस ने राम मंदिर के कार्यक्रम में जाने से इनकार किया है तो वहीं दूसरी तरफ इसे भाजपा और आरएसएस का इवेंट बता दिया। यही नहीं कांग्रेस की ओर से धर्म को निजी मसला बताया गया है। इसके आगे कांग्रेस ने कुछ नहीं कहा है और इसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल राम मंदिर के लिए कांग्रेस को मिला न्योता भी उसके लिए एक राजनीतिक मुश्किल ही थी। उसके नेता कार्यक्रम में जाते तो मुस्लिमों के वोट छिटकने का डर होता और न जाने पर अब हिंदू वोट खिसकने की बात कही जा रही है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि कांग्रेस का बयान थोड़ा अधूरा सा है। 

एक राजनीतिक विश्लेषक ने कहा कि कांग्रेस को अपने बयान में यह भी जोड़ना चाहिए था कि वह 22 जनवरी को भले ही नहीं जाएंगे, लेकिन फिर कभी दौरा जरूर करेंगे। उसे यह भी बताना चाहिए था कि वे किस दिन रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। इससे कांग्रेस एक तरफ न्योते को गरिमा के साथ इनकार कर पाती तो वहीं बीच की राह निकालते हुए रामलला के दर्शन की भी बात करती। राम मंदिर जाने का जिक्र न करना कांग्रेस के बयान में एक चूक माना जा रहा है। विश्लेषक मानते हैं कि कांग्रेस को भले ही ज्यादा राज्यों में नुकसान न हो, लेकिन यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में जरूर पोलराइजेशन में भाजपा को मदद मिल सकती है।

क्यों AAP का स्टैंड माना जा रहा स्टैंड, RJD के बयान भी रहे फंसाने वाले

 इस बीच INDIA अलायंस का ही हिस्सा आम आदमी पार्टी के स्टैंड को स्मार्ट मूव के तौर पर देखा जा रहा है। अब तक किसी भी ‘आप’ नेता ने राम मंदिर को लेकर कोई विवादित बयान नहीं दिया है। इसके अलावा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता न मिलने की भी बात AAP ने कही है। पार्टी ने कहा कि हमें कुछ दिन एक पत्र मिला था, जिसमें अरविंद केजरीवाल को कहा गया था कि वे 22 जनवरी की तारीख में कोई कार्यक्रम न रखें। लेकिन अब तक कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला है। AAP के इस रुख को इसलिए स्मार्ट माना जा रहा है क्योंकि आरजेडी, कांग्रेस और सपा के किसी न किसी नेता राम मंदिर अथवा रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणियां की हैं। लेकिन AAP सावधान रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments