[ad_1]
अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के साथ देश भर के श्रद्धालुओं ही नहीं विदेशी पर्यटकों का भी अयोध्या के प्रति आकर्षण खासा बढ़ गया है। यहां विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में दीपोत्सव की भी बड़ी भूमिका रही है। यही कारण साल 2022 में दो करोड़ 21 लाख 38 हजार 805 पर्यटक अयोध्या पहुंचे जो कि 2021 के मुकाबले 67 लाख अधिक है जिसमें 26 हजार 403 विदेशी पर्यटक शामिल है।
मालूम हो कि 2017 में सूबे की कमान संभालने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव का शुभारम्भ किया था और सर्वाधिक दीपों को एक साथ प्रज्वलित करने का रिकार्ड भी साल दर साल गीनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराकर वैश्विक पटल पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री योगी ने दीपोत्सव को मेला घोषित कर बजट का निर्धारण भी कर दिया है जिसके चलते दीपोत्सव को स्थाई स्वरूप प्राप्त हो गया है। इसके चलते अब यहां वार्षिक मेलों ही नहीं बल्कि हर मासिक, पाक्षिक व वीकेंड पर भी बड़ी संख्या में आसपास के जनपदों के साथ सुदूर प्रांतों के श्रद्धालुओं का आवागमन बना है।
UP: साबरमती की तर्ज पर अयोध्या में बसेगी ग्रीनफील्ड टाउनशिप, पहले चरण में 583 एकड़ की तैयारी
विकास योजनाओं की बाढ़ आई तो अर्थव्यवस्था भी संभली
कोरोना की वैश्विक महामारी के दो साल के कालखंड में देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गयी। इसके साथ बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों से लेकर छोटे-लघु व मध्यम उद्योगों को भी भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा। इसकी भरपाई के लिए उद्योगों में मैन पावर की छंटनी की गयी जिससे बेरोजगारी बढ़ी और लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट बढ़ गया। फिलहाल परिस्थितियां बदली और महामारी से ऊपर उठकर एक बार कदम संभले तो अयोध्या में विकास योजनाओं की बाढ़ भी आई और अर्थतंत्र भी मजबूत होने लगा। पर्यटकों के आगमन से होटल व रेस्टोरेंट के साथ दूसरे व्यवसाय पनपने लगे। इस बीच मंदिरों खास रामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी में चढ़ावे के रूप में आमदनी भी दिन दूना रात चौगुनी बढ़ने लगी।
पर्यटन विभाग का अनुमान 2031 तक पर्यटकों की संख्या 6.8 करोड़ होगी
वर्ष- भारतीय पर्यटक, विदेशी पर्यटक, कुल पर्यटक
2017- 1,78,32,717 -25,141, – 1,78,57,858
2018-1,95,34,824- 28,335- 1,95,63,159
2019-2,04,63,403- 28,321- 2,04,91,724
2020- 61,93,537- 2,611- 61,96,148
2021-1,57,43,359- 431- 1,57,43,790
2022- 2,21,12,402- 26,403- 2,21,38,805, शामिल हुए।
पर्यटन विभाग का अनुमान है कि वर्ष 2031 तक एक वर्ष में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या 6.8 करोड़ हो जाएगी।
[ad_2]
Source link