Home National राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मठ- मंदिरों में उत्सव, 51 हजार राम ज्योति से कामाख्या होगा जगमग

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मठ- मंदिरों में उत्सव, 51 हजार राम ज्योति से कामाख्या होगा जगमग

0
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर मठ- मंदिरों में उत्सव, 51 हजार राम ज्योति से कामाख्या होगा जगमग

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर रुदौली के सुनबा गांव में विराजमान मां कामाख्या भवानी दरबार में ऐतिहासिक दिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के समय 31 अक्टूबर 2020 से मां कामाख्या मंदिर पर अनवरत रामनाम पाठ चल रहा है। अब प्राण प्रतिष्ठा तिथि के पूर्व यहां मकर संक्रांति से 11 दिन तक रामोत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के आयोजन हो रहे है। 22 जनवरी को 51 हजार दीपों से पूरा मंदिर परिसर व कामाख्या घाट जगमग होगा।

मंदिर के पुजारी मनोज मिश्र ने बताया भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा पर विधायक रामचंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल के सहयोग व पुजारी इंद्रेश कौशिक महाराज के संयोजन में भव्य दीपोत्सव आयोजित होगा। मवई ब्लॉक क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे स्थित अमौनी मठ पर 22 जनवरी को एक उत्सव मनाया जाएगा।

मठ स्थित मंदिर सहित पूरे परिसर व घाटों की सफाई की गई है। 21 जनवरी को सामूहिक राम नाम संकीर्तन का पाठ होगा। मठ के महंत सत्य भारती महाराज के संयोजन में 11 हजार दीप मंदिर व घाटों पर जलाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया जाएगा। इसके अलावा पटरंगा गांव के दुर्गा मंदिर, लोधपुरवा गांव का दुर्गा मंदिर, रानीमऊ स्थित भोलेनाथ मंदिर व रानीमऊ चौराहा स्थित संतोषी माता के मंदिर, बाबूपुर के निकट स्थित भोलेनाथ के मंदिर को सजाकर उत्सव मनाया जाएगा।

स्टेशन पर स्वागत के बाद भक्तों को मिलेगा अल्पाहार, मेडिकल के साथ आवास की विशेष सुविधा

जिले की सीमाएं 20 से होंगी सील

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर गैर जिले के चार पहिया व अन्य वाहनों का 20 जनवरी से जिले की सीमा से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिले की सीमा से सिर्फ पासधारक वाहनों को ही प्रवेश मिल सकेगा। इसके अलावा जरूरी सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। अयोध्या जिले की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। अभी तक गैर जिले के भारी वाहनों पर अयोध्या जिले में प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन अब सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। पुलिस उपाधीक्षक यातायात एपी सिंह ने बताया कि 20 जनवरी से जिले की सीमा सील कर दी जाएगी।

[ad_2]

Source link