Thursday, April 10, 2025
Google search engine
HomeBusinessराहत भरा शुक्रवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, सबसे सस्ता फ्यूल...

राहत भरा शुक्रवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, सबसे सस्ता फ्यूल ₹79.74 लीटर, चेक करें लेटेस्ट रेट


ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 16 December 2022: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट हो गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। नए रेट के मुताबिक, लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है। गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। 

आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है,जबकि सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 84.10 और डीजल ₹79.74 लीटर है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें कि कच्चे तेल के दाम में बढ़त है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) की कीमतों में लगातार पांच महीनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।


अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल के रेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें- 

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर    113.49    98.24

परभणी    109.45    95.85

रांची    99.84    94.65

पटना    107.24    94.04

जयपुर 108.48     93.72 

अगरतला 99.49   88.44

आगरा    96.35    89.52

लखनऊ    96.57    89.76

पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74

देहरादून – 95.35    90.34    

चेन्नई    102.63    94.24

बेंगलुरु    101.94    87.89

कोलकाता    106.03    92.76

दिल्ली    96.72    89.62

अहमदाबाद    96.42    92. 17

चंडीगढ़    96.2    84.26

मुंबई    106.31    94.27

भोपाल    108.65    93.9

धनबाद    99.80    94.60    

फरीदाबाद    97.49    90.35  

गंगटोक    102.50    89.70    

गाजियाबाद    96.50    89.68  

यह भी पढ़ें- लिस्टिंग के दिन 90% का मुनाफा और अब 70% टूटा भाव, अब लगातार निवेशक बेच रहे शेयर   

ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments