Home National राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ पर मचा घमासान, हरियाणा के मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ पर मचा घमासान, हरियाणा के मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया

0
राहुल गांधी की ‘फ्लाइंग किस’ पर मचा घमासान, हरियाणा के मंत्री ने दी तीखी प्रतिक्रिया

[ad_1]

Rahul Gandhi's flying kiss controversy Haryana minister anil vij sharp resaction- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
राहुल गांंधी की फ्लाइंग किस पर अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो चुकी है। आज 139 दिनों बाद राहुल गांधी फिर से लोकसभा में चर्चा व बहस करते दिखे। इस दौरान जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी, तब राहुल गांधी ने अपना भाषण दिया और सदन से चले गए। सदन से निकलते वक्त राहुल गांधी ने ‘फ्लाइंग किस’ दिया। राहुल गांधी के फ्लाइंग किस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन से जाते वक्त राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दी। सदन में उस स्थान पर सारी महिला सांसद भी बैठी हुई थीं। उन्होंने राहुल गांधी के इस हरकत को अश्लील बताया। 

स्मृति ईरानी ने क्या कहा

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, “मुझे एक झिझक है, उन्होंने (राहुल गांधी) दुर्व्यवहार किया। केवल एक स्त्रीद्वेषी पुरुष ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। वह जिस परिवार से आते हैं, वे जिसके प्रतिनिधि हैं… महिलाओं के बारे में वह और उनकी पार्टी क्या महसूस करती है, उन्होंने आज ये प्रसारित किया। ऐसा उदाहरण पहले कभी नहीं देखा गया। इससे पता चलता है कि वह महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं। ये अश्लील है।”

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बताया असभ्य

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि कभी आंख मारकर और कभी फ्लाइंग किस करके राहुल गांधी के अंदर का इंसान बाहर आ जाता है और यदि उस इंसान को देखें तो वह बहुत असभ्य नजर आता है। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा ऐसा करने के बाद उनकी लिखित शिकायत स्पीकर को दी गई है जिसमें लिखा गया है कि जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोल रही थीं, इस दौरान राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस दिया जो कि अमार्यदित है। राहुल गांधी ने न केवल महिलाओं का अपमान किया बल्कि सदन की गरिमा को भी भंग किया है। 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link