Home National राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 को आगरा में होगी संयुक्त जनसभा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 को आगरा में होगी संयुक्त जनसभा

0
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, 25 को आगरा में होगी संयुक्त जनसभा

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। गुरुवार को अखिलेश यादव को यात्रा के लिए न्योता देने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद सपा दफ्तर पहुंचे। सपा प्रमुख से मिलने के बाद अजय राय ने कहा कि आगरा में 25 फरवरी को अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले अखिलेश ने साफ किया था कि सीटों पर बंटवारे से पहले वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे। बुधवार को ही सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा फाइनल हुआ है। यूपी की 80 में से 17 सीटें कांग्रेस को सपा ने दी है। अन्य सीटों पर सपा और उसके अन्य सहयोगी अपना प्रत्याशी उतारेंगे। 

राहुल गांधी की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलेगी। मणिपुर में यात्रा शुरू होने से पहले ही अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस को सीटों पर बंटवारा पहले कर लेना चाहिए। इससे यात्रा में सहयोग करने में आसानी होगी। लेकिन कांग्रेस की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला था। राहुल की यात्रा मणिपुर, बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, बिहार समेत तमाम राज्यों से होते हुए यूपी में पिछले ही हफ्ते प्रवेश की थी। यूपी में प्रवेश से पहले भी अखिलेश ने सीट बंटवारे की अपनी बात दोहराई थी और रायबरेली में यात्रा में शामिल होने की बात भी कही थी।

सीट बंटवारा नहीं होने पर अखिलेश रायबरेली में यात्रा में नहीं शामिल हुए। इस बीच एक तरफ राहुल की यात्रा लखनऊ से होते हुए बुधवार को कानपुर पहुंच गई तो दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे का भी ऐलान हो गया। सीट बंटवारा फाइनल होने के बाद से ही इस बात की पूरी संभावना थी कि अब अखिलेश यादव भी राहुल की यात्रा में शामिल होंगे। गुरुवार को अजय राय की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद संभावना पर मुहर भी लग गई।

[ad_2]

Source link