Home National राहुल गांधी को स्मृति ईरानी दे रही हैं जवाब, अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो…

राहुल गांधी को स्मृति ईरानी दे रही हैं जवाब, अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो…

0
राहुल गांधी को स्मृति ईरानी दे रही हैं जवाब, अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो…

[ad_1]

smriti irani- India TV Hindi

Image Source : ANI
स्मृति ईरानी

मणिपुर भारत का अंग था है और रहेगा। मैं आज गांधी परिवार से पूछना चाहती हैं कि जम्मू-कश्मीर के विभाजन के समय कहां थे। आज भारत माता की हत्या की बात कही जा रही है। ये बात करते हैं इंसाफ की। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी का कहना है, “भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी मेज नहीं थपथपाते हैं। कांग्रेसियों ने बैठकर मां की हत्या के लिए मेज नहीं थपथपाई है…”

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि इन लोगों की सरकार में महिलाओं पर हुए अत्याचार हुए, महिलाओं का बलात्कार हुआ, हिंसा की क्रूर घटनाएं सामने आई थीं। इसपर ये लोग क्यों नहीं बोलते। अगर गांधी खानदान में हिम्मत है तो जम्मू-कश्मीर के बारे में लोगों को बताए। कांग्रेस कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर कुछ नहीं बोलती। आज जो लोग महिला के बारे में बात कर रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, “भारत एक आवाज है, भारत हमारी जनता की आवाज है, दिल की आवाज है। उस आवाज की हत्या अपने मणिपुर में की। इसका मतलब भारत माता की हत्या आपने मणिपुर में की…आपने भारत को मार डाला।” मणिपुर के लोगों को मार रहे हो। तुम देशद्रोही हो, तुम देशभक्त नहीं हो।”

राहुल गांधी ने लगाया था आरोप

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था “मैं कुछ दिन पहले मणिपुर गया था। हमारे प्रधानमंत्री अभी तक नहीं गए, क्योंकि उनके लिए मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है। मैं मणिपुर कह रहा हूं, लेकिन आज सच्चाई ये है कि कोई मणिपुर है ही नहीं। आपने मणिपुर को बांट दिया, तोड़ दिया। राहुल गांधी ने कहा, मैंने राहत शिविरों में महिलाओं और बच्चों से बात की, जो हमारे प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं की। “जैसा कि मैंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, भारत लोगों की आवाज़ है, उनके दिलों की आवाज़ है। आपने मणिपुर में उस आवाज को मार दिया है। इसका मतलब है कि आपने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है।’ आप राष्ट्रविरोधी हैं, आप देशभक्त नहीं हैं। आप भारत माता के रक्षक नहीं, उसके हत्यारे हैं।”

 

Latest India News



[ad_2]

Source link