[ad_1]
हाइलाइट्स
बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि पिछले 8 साल में किसी ने भी एक इंच भारतीय जमीन पर कब्जा नहीं जमाया.
गौरव भाटिया ने कहा कि एक भारतीय होने के नाते और भारतीय जनता पार्टी को भारत की सेना पर गर्व है.
भाटिया ने कहा, यह 1962 का भारत नहीं, क्योंकि उसके वीर जवानों के पास पीएम मोदी का मजबूत नेतृत्व भी है.
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को राहुल गांधी की उन टिप्पणियों की निंदा की, जिसमें उन्होंने भारत पर चीन से युद्ध के खतरे की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी से बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए कहा, ‘राहुल जब अपने घर में अपने एसी कमरे में आराम कर रहे होते हैं, तभी हमारे प्रधानमंत्री, हमारे रक्षा मंत्री हमारी सेना को प्रोत्साहित करने में जुटे हैं.’
गौरव भाटिया ने कहा, ‘एक भारतीय होने के नाते और भारतीय जनता पार्टी को भारत की सेना पर गर्व है, हमारा गरूर है सेना… जो जवान सीमा पर चीन की सेना को पीट रहे हैं, उनको अपनी ताकत दिखा रहे हैं… उस समय पर भारत के ‘जयचंद’ राहुल गांधी हमारी सेना का मनोबल तोड़ने का काम क्यों कर रहे हैं.’
कांग्रेस के शासनकाल में चीन ने कब्जाई जमीन
इस दौरान बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने चीन के साथ सीमा विवाद में कांग्रेस की भूमिका को साबित करने के लिए संसद में रखे गए वर्ष 1963 के आंकड़ों का भी जिक्र किया. भाटिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘राहुल गांधी देश को बताएं कि वो अपना ‘जयचंद’ वाला चरित्र कब छोड़ेंगे. साल 2007 में संसद में एक प्रश्न पूछा गया था तब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बताया था कि 38 हजार स्क्वयार किलोमीटर की जमीन कांग्रेस शासन के दौरान चीन ने कब्जाई है.’
ये भी पढ़ें- ‘जयचंद’ वाला चरित्र कब छोड़ेंगे? राहुल गांधी पर हमला कर बोली BJP- इनको कांग्रेस से निकालिए
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, ‘मैं राहुल गांधी जी को बता दूं कि ये 1962 वाला भारत नहीं है. भारत की एक इंच भूमि ना किसी के कब्जे में है और न किसी में ये हिम्मत है कि वो कब्जा कर ले. विश्व की सबसे वीर सेना हमारे पास है, कूटनीतिक तौर पर हम सक्षम हैं. ऐसे में ये संभव ही नहीं है कि कोई हमारी एक इंच भी भूमि कब्जा ले.’
कांग्रेस का चीन के समझौता- गौरव भाटिया
भाटिया ने कांग्रेस का चीन के साथ समझौते होने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी ने दुश्मन देशों से समझौता किया हुआ कि जब जब भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएगी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सेना का मनोबल तोड़ने का कार्य करेगी. उन्होंने कहा, ‘इनका चीन से समझौता है और मुझे ऐसा कोई बयान नहीं दिखा जब कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने चीन की निंदा की हो.’
ये भी पढ़ें- जब भिड़ते हैं भारत-चीन सैनिक तो गोली क्यों नहीं चलाते, हाथापाई, लाठी-डंडे का ही प्रयोग
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘जब जब सेना अपना पराक्रम दिखलाती है तो देशवासियों की छाती 56 इंच की हो जाती है लेकिन दर्द होता है तो दुश्मन देश को होता है और राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को होता है. क्या कारण है कि जब-जब सेना के कारण देशवासियों की छाती 56 इंच की होती है तो कांग्रेस और राहुल गांधी की छाती छह इंच की हो जाती है.’
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दावा किया था कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है, जबकि सरकार सोई हुई है और इस खतरे को ‘नजरअंदाज़’ करने की कोशिश कर रही है. वहीं अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी जवानों के बीच हाल ही में हुई झड़प के संदर्भ में उन्होंने कहा था कि क्षेत्र में भारतीय जवानों की ‘पिटाई’ की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BJP, India china clash, Rahul gandhi
FIRST PUBLISHED : December 17, 2022, 16:01 IST
[ad_2]
Source link