Home Life Style राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि देव, 6 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, अचानक होगा धन लाभ

राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि देव, 6 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, अचानक होगा धन लाभ

0
राहु के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शनि देव, 6 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, अचानक होगा धन लाभ

[ad_1]

हाइलाइट्स

मकर राशि में शनि देव दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं.
धनु राशि में शनि देव द्वितीय और तृतीय भाव के स्वामी हैं.

Shani Enter Shatabhisha Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय समय पर अपना नक्षत्र और राशि परिवर्तन करते हैं. ग्रहों के इस नक्षत्र परिवर्तन से मानव जीवन और देश-दुनिया पर असर पड़ता है. इसी क्रम में 14 मार्च 2023 दिन मंगलवार को शनि ग्रह शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और शनि मित्र भाव में विद्यमान होंगे. इसलिए शनि ग्रह के इस नक्षत्र में जाने से लगभग सभी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियां हैं जिनको शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से धन लाभ और तरक्की प्राप्त होगी. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

मेष राशि : शनि ग्रह के राहु नक्षत्र में जाने से मेष राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा. मेष राशि में शनि देव भाग्य और कर्म के स्थान पर विराजमान होंगे. शनि देव का यह गोचर मेष राशि वालों को रोजगार में तरक्की दिलवाएगा. यदि आप नया व्यवसाय या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही शुभ समय है. व्यापार से जुड़े लोग इस दौरान मुनाफा कमाएंगे. इस दौरान भाग्य भी आपका साथ देगा और आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी. मेष राशि वालों को इस दौरान अनैतिक कार्यों शराब, सिगरेट, जुआं जैसी बुरी आदतों से दूर रहना अच्छा रहेगा.

यह भी पढ़ें – क्या होता है स्वास्तिक? ऋग्वेद में मिलता है इसकी चार भुजाओं का महत्व

मिथुन राशि : मिथुन राशि में शनि देव अष्टमेश और नवमेश के भाव में विराजमान होंगे. साथ ही यह अपनी मूल त्रिकोण राशि के नौवें भाव में गोचर करेंगे. शनिदेव के इस गोचर से मिथुन राशि वालों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी पेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है. रिसर्च से जुड़े लोगों को भी इस दौरान फायदा मिलेगा.

सिंह राशि : सिंह राशि में शनि देव छठे और सातवें भाव में विराजमान होंगे और सातवें भाव में ही गोचर करेंगे. इस दौरान सिंह राशि वालों को कैरियर में सफलता प्राप्त होगी. यदि पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो लाभ प्राप्त होगा और पत्नी या फिर ससुराल पक्ष से भी आए होने के संकेत हैं. दोस्तों और जीवन साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है,. इस दौरान सिंह राशि वालों को अपनी पत्नी के साथ संबंध अच्छे रखने चाहिए.

तुला राशि : तुला राशि में शनि योगकारक हैं और चौथे और पांचवें स्थान पर विराजमान होंगे. पांचवे भाव में गोचर करने से तुला राशि वालों को विद्या, बुद्धि, व्यवसाय आदि क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होगा, सट्टा, लॉटरी, बाजार, निवेश, बैंकिंग से जुड़े लोगों को विशेष फायदा प्राप्त होगा. यदि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है.

धनु राशि : धनु राशि में शनि देव द्वितीय और तृतीय भाव के स्वामी हैं. तृतीय भाव में शनि के गोचर से धनु राशि वालों को फायदा प्राप्त होगा. धनु राशि वालों को अपने जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी. बहुत कम संघर्ष में ही सफलता प्राप्त होगी. नौकरी करने वालों को पदोन्नति या आय में वृद्धि हो सकती है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और धन लाभ होने की संभावना भी है.

यह भी पढ़ें – होली पर राशि अनुसार लगाएं रंग, गुड लक के साथ जिंदगी हो जाएगी कलरफुल

मकर राशि : मकर राशि में शनि देव दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं. शनि देव का मकर राशि के आय भाव में गोचर करना मकर राशि वालों को जबरदस्त आर्थिक लाभ दिलवाएगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए ये समय बहुत लाभकारी साबित होगा. यदि पैसे कहीं डूब गए हैं या अटके हुए हैं, तो जल्द ही वापस मिल सकते हैं. इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और अपनी आर्थिक स्थिति ठीक कर पाने में भी सफल रहेंगे.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion, Shanidev

[ad_2]

Source link