Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeEntertainmentरिलीज से पहले ही लीक हो गया शाहरुख खान की पठान का...

रिलीज से पहले ही लीक हो गया शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर? फैन्स बोले सस्पेंस मत खराब करो


ऐप पर पढ़ें

शाहरुख खान की फिल्म पठान सुर्खियों में है। उनके फैन्स इससे जुड़े अपडेट्स के इंतजार में रहते हैं। अब खबर आ चुकी है कि मूवी का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होगा। इससे  पहले ही एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग लिख रहे हैं कि यह पठान का ट्रेलर है। इसमें शाहरुख खान ट्रेन पर स्टंट दे रहे हैं। साथ ही गुंडों से फाइटिंग करते भी दिख रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है इस क्लिप की हकीकत। 

गुंडों को पीटते दिखे शाहरुख

शाहरुख खान के कमबैक का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। उनकी फिल्म पठान के अनाउंसमेंट के बाद से दर्शक एक्साइटेड हैं। फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुका है। इसका एक और गाना, बोले जो पठान भी रिलीज हो चुका है। अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। अब सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल है। इसमें शाहरुख खान पठान वाले लुक में कुछ लोगों को पीटते दिख रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे पठान का ट्रेलर बता रहे हैं। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स हैं। 

लोगों का रहा ऐसा रिऐक्शन

एक यूजर ने लिखा है, सस्पेंस मत खराब करो। शेयर करना बंद करो। एक ने लिखा है, मुझे लगा कि यह कूली का सीन है जिसमें अमिताभ बच्चन और पुनीत इस्सर लड़ रहे हैं। वहीं कई लोग क्लिप पहचान गए हैं। उन्होंने लिखा है, यह थम्सअप का ऐड है।

लोग हो गए कन्फ्यूज

जी हां यह क्लिप कोल्डड्रिंक ऐड की है। इसे पूरा नहीं दिखाया गया जिससे कुछ लोग कन्फ्यूज भी हो गए। ऐड पठान की शूटिंग के बीच ही शूट हुआ है इसलिए शाहरुख का लुक लेटेस्ट है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments