[ad_1]
हाइलाइट्स
यदि आप तेज गति से स्विमिंग करते हैं तो विसरल फैट यानी पेट की चर्बी का जल्दी खात्म हो सकता है.
मोटापे को खत्म करने के लिए डाइट से कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा को बहुत कम करना होगा.
How to Lose Weight: शरीर की चर्बी का फैल जाना आज बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है. अधिकांश लोग मोटापे के शिकार होने लगे हैं. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पिछले 30 सालों में मोटे लोगों की संख्या 3 गुना बढ़ी है. वर्तमान में करीब 2 अरब से ज्यादा लोग मोटापे के शिकार हैं. मोटापे के कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, किडनी प्रोबल्म, ब्रेन प्रोब्लम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है. हालांकि मोटापा कम करने के लिए बहुत से लोग काफी मेहनत करते हैं. वे खाने पर कंट्रोल करते हैं, जिम जाते हैं, मेहनत करते हैं लेकिन इसके बावजूद मोटापा कम नहीं होता है. विशेषज्ञों की मानें तो मोटापा कम करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती बल्कि डाइट में सुधार और फिजिकल एक्टिविटी में की जरूरत होती है.
सर गंगाराम अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पेनक्रिएटिक बिलीएरी साइंसेज के कंसल्टेंट डॉ. श्रीहरि अनिखिंडी कहते हैं कि मोटापा कम करने के लिए डाइट पर कंट्रोल करने के साथ ही रोजाना कम से कम 45 से 1 घंटे तक की फिजिकल एक्सरसाइज जरूरी है.
मोटापे का क्या है कारण
डॉ. श्रीहरि अनिखिंडी ने बताया कि दो तरह के फैट मुख्य रूप से मोटापे के लिए जिम्मेदार हैं. एक सबक्यूटिनस फैट और दूसरा विसरल फैट. सबक्यूटिनस फैट स्किन के नीचे जमा हो जाता है. यह इतना नुकसानदेह नहीं है लेकिन विसरल फैट पेट के नीचे जमा हो जाता है जो ज्यादा खतरनाक है. विसरल फैट रेजिस्टेंस फैट होता है. यानी यह जल्दी पिघलता नहीं है. दूसरी ओर विसरल फैट के कारण इंसुलिन भी रेजिस्टेंस होने लगता है. इससे डायबिटीज की बीमारी होती है. शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने से हार्ट की कई समस्याएं सामने आने लगती है. विसरल फैट हो या सबक्यूटिनस फैट, दोनों के लिए हमारी कुछ गंदी आदतें जिम्मेदार होती है. इसके लिए हमारा लाइफस्टाइल खराब हो जाता है. यानी हम फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं या करते ही नहीं, दूसरा हम पर्याप्त नींद नहीं लेते. तीसरा हम स्ट्रेस ज्यादा लेते हैं. दूसरी ओर हमारी डाइट भी खराब होने लगती है. हम अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा ज्यादा लेते हैं लेकिन प्रोटीन कम कर देते हैं. इन्हीं दो मुख्य कारणों से शरीर में मोटापा बढ़ता है.
मोटापा कैसे करें कम
डॉ. श्रीहरि अनिखिंडी कहते हैं जिन कारणों से मोटापा बढ़ता है, उन्हीं कारणों को कंट्रोल कर हम शरीर में अतिरिक्त चर्बी के जमघट को हटा सकते हैं. इसके लिए हमें दो तरह से प्रयास करने होंगे. पहला क्वानटिटिव चेंजेंज यानी मात्रात्मक परिवर्तन. इसमें हम जो चीजें खाते हैं उसकी मात्रा में थोड़ी कटौती करनी होगी. मसलन अगर हम चार रोटी खाते हैं तो अब से तीन रोटी ही खानी होगी. दूसरा परिवर्तन है क्वालिलेटिव चेंजेज यानी गुणात्मक परिवर्तन. इसके लिए हमें अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा को बहुत कम करना होगा. इनकी जगह प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना होगा. हरी सब्जियों और फ्रूट का सेवन बढ़ाना होगा. साथ ही पर्याप्त नींद और स्ट्रेस फ्री लाइफ लाना होगा.
45 मिनट की एक्सरसाइज से मोटापे का अंत
1. वॉकिंग या रनिंग-डॉ. श्रीहरि ने बताया कि मोटापे को कम करने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं बल्कि इसे खुद भी आसानी से करके मोटापे का अंत कर सकते हैं. इसके लिए रोजाना 45 से 1 घंटे की ब्रिस्क एक्सरसाइज जरूरी है. इसमें यदि आप पैदल चलते हैं तो आपकी स्पीड कम से कम 6 किलोमीटर प्रति घंटे होनी चाहिए. अगर आप रनिंग करते हैं तो यह और अच्छा है.
2.साइक्लिंग-ब्रिस्क एक्सरसाइज में साइक्लिंग बहुत फायदेमंद है. यदि आप 45 मिनट में कुछ समय साइकिल चलाते हैं तो यह मोटापे को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
3. स्विमिंग-मोटापे को कम करने के लिए स्विमिंग भी ब्रिस्क एक्सरसाइज में आता है. यदि आप तेज गति से स्विमिंग करते हैं तो विसरल फैट यानी पेट की चर्बी का जल्दी खात्म हो सकता है.
4. योगा-योगा से भी मोटापे को कम किया जा सकता है. योगा उन व्यक्तियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जो ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं. इसके लिए मेडिटेशन भी फायदेमंद है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : April 17, 2023, 14:50 IST
[ad_2]
Source link