Home Life Style रिश्‍ते में क्‍यों जरूरी है मजाकिया होना? हंसी-ठिठोले से कैसे बनती है बेहतर जिंदगी! जानें कैसे बनें मजेदार पार्टनर

रिश्‍ते में क्‍यों जरूरी है मजाकिया होना? हंसी-ठिठोले से कैसे बनती है बेहतर जिंदगी! जानें कैसे बनें मजेदार पार्टनर

0
रिश्‍ते में क्‍यों जरूरी है मजाकिया होना? हंसी-ठिठोले से कैसे बनती है बेहतर जिंदगी!  जानें कैसे बनें मजेदार पार्टनर

[ad_1]

Last Updated:

Role Of Humor In Relationships: हंसी इंसानी जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा है जो तनाव कम करने और खुशी बढ़ाने में मदद करता है. यही वजह है कि अगर आपका पार्टनर मजाकिया है, तो वह न केवल रिश्ते को मजबूत बनाता है बल्कि उसे …और पढ़ें

रिश्‍ते में क्‍यों जरूरी है मजाकिया होना? जानें कैसे बनें मजेदार पार्टनर

मजाकिया स्‍वभाव रिश्ते में खुलापन और पारदर्शिता बनाए रखने में मदद करता है.

हाइलाइट्स

  • मजाकिया पार्टनर तनाव कम करता है और रिश्ते को मजबूत बनाता है.
  • हंसी-ठिठोले से बातचीत आसान और माहौल हल्का होता है.
  • मजाकिया स्वभाव रिश्ते में पॉजिटिव एनर्जी और आत्मविश्वास लाता है.

Role Of Humor In Resolving Conflicts And Improving Relationships: दरअसल, रिश्ते में प्यार और विश्वास के साथ अगर हंसी-ठिठोले का तड़का लग जाए, तो वह रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है. मजाकिया स्वभाव न केवल तनाव कम करता है, बल्कि पार्टनर्स के बीच की बॉन्डिंग को भी गहराई देता है. अगर बात करें फेमस सेलिब्रिटीज की तो फिल्मी दुनिया में कई कपल्स ऐसे हैं, जिनकी मजाकिया बातचीत और हंसी-ठिठोले ने उनकी रिलेशनशिप को खास बनाया. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को ही ले लीजिए. दीपिका कई बार इंटरव्यू में यह बता चुकी हैं कि रणवीर का हंसमुख स्वभाव उनके रिश्ते को खूबसूरत बनाता है. वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी का रिश्ता भी एक उदाहरण है कि कैसे मजाकिया स्वभाव मुश्किल समय को भी आसान बना सकता है. आइए जानें कि मजाकिया पार्टनर क्यों और कैसे आपके रिश्ते को बेहतर बना सकता है.

क्यों जरूरी है रिश्ते में हंसी(Benefits Of Having A Humorous Partner)

हंसी के जरिए तनाव को कहें अलविदा- रिश्ते में कई बार तनाव और समस्याएं आती हैं, लेकिन मजाकिया पार्टनर अपनी हंसी-मजाक की आदत से माहौल को हल्का कर देता है. मनोवैज्ञानिक भी मानते हैं कि हंसी तनाव को कम करने में कारगर होती है.

बातचीत को बनाएं आसानमजाकिया पार्टनर किसी भी गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करता है, जिससे बातचीत आसान हो जाता है. यह गुण रिश्ते में खुलापन और पारदर्शिता बनाए रखता है.

पॉजिटिव एनर्जी का स्रोतमजाकिया लोग अपनी बातचीत और व्यवहार से रिश्ते में पॉजिटिविटी लाते हैं. वे मुश्किल समय में भी एक नई उम्मीद जगाने की ताकत रखते हैं.

लड़ाई-झगड़ों को रोकने में मददजब भी रिश्ते में बहस हो, तो मजाकिया पार्टनर अपनी हंसी से स्थिति को संभाल सकता है. बॉलीवुड के शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और उनकी पत्नी मीरा राजपूत किसी भी बहस को हंसी में बदलने की कोशिश करते हैं.



[ad_2]

Source link