[ad_1]
हाइलाइट्स
पार्टनर की बातों को सुनने की बजाय जवाब देंगे तो यह झगड़ा बढ़ाने का काम करेगा.
मनमुटाव होने पर भी अपने पार्टनर के साथ कभी भी खराब भाषा का इस्तेमाल ना करें.
How To Stop A Fight With Your Partner: कभी-कभी के झगड़े रिलेशनशिप में होना आम बात है, लेकिन अगर आप बात-बात पर झगड़ने को तैयार हैं तो यह आपके बीच की बॉन्डिंग को कम करने का काम कर सकती हैं. अगर आप किसी बात से नाराज हैं और शांतिपूर्ण तरीके से अपने पार्टनर के सामने अपनी परेशानियों को रखते हैं तो इससे समस्या सुलझ सकती है, लेकिन बात वहां से बिगड़ती है जब आप बिना वजह ओवर रिएक्ट करते हैं और ब्लेम करना शुरू करते हैं. यहां हम आपको बताते हैं कि झगड़ों से बचने के लिए आप किन टिप्स को फॉलो करें और रिलेशनशिप में दोबारा से बॉन्डिंग बढ़ाएं.
रिलेशनशिप में झगड़ों से इस तरह करें दूर
जवाब देने की बजाय सुनें
अगर आप पार्टनर की बातों को सुनने की बजाय जवाब देते रहेंगे तो यह झगड़ा बढ़ाने का काम करेगा. इसलिए बेहतर होगा कि आप पार्टनर की पूरी बात को सुनने का प्रयास करें और यह जानने की कोशिश करें कि आखिर वह किस बात को लेकर परेशान है. परेशानियों को सुनें और उसका हल निकालने का प्रयास करें.
भाषा सही रखें
अगर आप झगड़े के लिए तैयार हैं और अपने पार्टनर के साथ खराब भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपकी समस्या को ठीक करने की बजाय बढ़ाने का काम करेगा. इसलिए आप सही भाषा का इस्तेमाल करें और रिस्पेट के साथ आपस में बातचीत करें. अगर आपका पार्टनर खराब शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है तो आप उसे प्यार से रोक सकते हैं, मसलन तुम इस तरह बात कर रहे हो, यह मुझे बुरा लग रहा है. प्लीज ऐसे मत बात करें.
इसे भी पढ़ें : आपका रिश्ता कितना मजबूत है? इन 4 बातों से लगाएं पता, कमियों को कर पाएंगे दूर
ब्रेक ले लें
अगर आपको लग रहा है कि झगड़े में आप अधिक इमोशनल हो रहे हैं या आपका पार्टनर अभी गुस्से में है तो थोड़ा ब्रेक ले लें और बाहर पार्क या खुली जगह में घूमने चले जाएं. ऐसा करने से आप खुद को कंट्रोल कर पाएंगे और पार्टनर को भी खुद को सम्हालने के लिए वक्त मिलेगा. शांत होने के बाद ही इस विषय पर चर्चा करें.
इसे भी पढ़ें : वीकेंड मैरिज का बढ़ रहा है ट्रेंड, शादीशुदा कपल्स को खूब भा रहा ये तरीका
समझौतों को स्वीकारें
अगर आप यह सोच रहे हैं कि लाइफ में कॉम्प्रोमाइज केवल आपने ही किया है तो बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं. क्योंकि जब कपल्स रिश्ते में आते हैं तो दोनों ही अलग अलग बैकग्राउड और अपब्रिंगिंग के साथ एक दूसरे को स्वीकारते हैं. इसलिए यह स्वीकार कर लें कि समझौता केवल आपने नहीं किया है. बेहतर होगा कि आप एक दूसरे के प्रति दयालू बनें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Relationship
FIRST PUBLISHED : April 01, 2023, 13:15 IST
[ad_2]
Source link