
[ad_1]
रूसी सेना ने यूक्रेन के अवद्विका शहर पर भी किया कब्जा।
रूस-यूक्रेन युद्ध के मैदान से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने से पहले रूसी सेना ने यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन ने अवदिव्का से अपनी सेना को पीछे हटा लिया है। बताया जा रहा है कि हथियारों और गोला-बारूद की कमी के चलते यूक्रेनी सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अमेरिका समेत तमाम यूरोपीय देशों और नाटो की मदद के बावजूद यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा करना रूस और राष्ट्रपति पुतिन के लिए बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।इससे अमेरिका और यूरोपीय देशों को बड़ा झटका लगा है।
[ad_2]
Source link