[ad_1]
Last Updated:
DIY Natural Lip Scrubs: गुलाबी सुर्ख होठ चेहरे के नूर को बढ़ा देती हैं. अगर आपके होठ काले और ड्राई हो रहे हैं तो इनकी सही देखभाल कर आप इन्हें रोज़ी बना सकते हैं. आप घर पर इन 4 नेचुरल लिप स्क्रब्स को हफ्ते मे…और पढ़ें
ये सभी स्क्रब्स नेचुरल हैं और होंठों की रंगत निखारने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखते हैं.
हाइलाइट्स
- चीनी और शहद का स्क्रब होंठों को नमी देता है.
- कॉफी और दूध क्रीम स्क्रब से होंठ मुलायम बनते हैं.
- गुलाब जल और बादाम तेल स्क्रब से होंठ पोषित होते हैं.
Natural Lip Scrubs Recipe: चेहरे की सुंदरता में होंठों की अहम भूमिका होती है. लेकिन तेज धूप, प्रदूषण और पानी की कमी के कारण होंठ सूखे, फटे और काले होने लगते हैं. ऐसे में होंठों को कोमल, गुलाबी और हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्क्रबिंग करना बहुत जरूरी है. बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त स्क्रब्स से बेहतर है कि आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से ही लिप स्क्रब तैयार करें. यहां हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान और असरदार घरेलू लिप स्क्रब्स, जो आपके होंठों को मुलायम और खूबसूरत बना देंगे.
घर पर इस तरह बनाएं नेचुरल लिप स्क्रबर–
चीनी और शहद का स्क्रब
चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है जो होंठों की डेड स्किन को आसानी से हटाती है. शहद और नारियल तेल मिलकर होंठों को नमी देते हैं. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच नारियल तेल को मिलाएं और होंठों पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें. 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल करें.

कॉफी और दूध क्रीम स्क्रब
कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स होंठों का कालापन दूर करते हैं, जबकि दूध की मलाई उन्हें मुलायम बनाती है. एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 1 चम्मच दूध क्रीम, 1 चम्मच ब्राउन शुगर मिलाकर पेस्ट बनाएं और होंठों पर 2 मिनट स्क्रब करें. 10 मिनट बाद धो लें. सप्ताह में 2 बार लगाएं.
गुलाब जल और बादाम तेल स्क्रब
गुलाब जल ताजगी देता है और बादाम तेल पोषण पहुंचाता है. एक कटोरी में 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच बादाम तेल, 1 चम्मच ओटमील पाउडर को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. होंठों पर 3-4 मिनट मसाज करें और फिर 5 मिनट बाद धो लें. सप्ताह में 3 बार इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें: Watermelon Face Mask: गर्मियों में स्किन के लिए वरदान है तरबूज फेस मास्क, जानें फायदे और इस्तेमाल का तरीका
कोको पाउडर और दही स्क्रब
कोको पाउडर डेड स्किन हटाता है और दही होंठों को हाइड्रेट करता है. एक कटोरी में 1 चम्मच कोको पाउडर, 1 चम्मच दही, 1/2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर होंठों पर लगाएं, 2 मिनट मसाज करें और 10 मिनट बाद धो लें. सप्ताह में 2 बार प्रयोग करें.
ये सभी स्क्रब्स नेचुरल हैं और होंठों की रंगत निखारने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और हाइड्रेटेड बनाए रखते हैं. हालांकि इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
[ad_2]
Source link