[ad_1]
हाइलाइट्स
लेमनग्रास टी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं
लेमनग्रास की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है
Lemongrass Tea Benefits: भारत में चाय पीने के बहुत शौकीन लोग हैं. कई लोग सुबह सबसे पहले चाय ही पीते हैं. अधिकांश घरों में सुबह की शुरुआत चाय से होती है. हालांकि सुबह खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. लेकिन एक हरी घास की चाय ऐसी है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. हम बात कर रहे हैं लेमनग्रास की. लेमनग्रास की चाय पीने से स्वास्थ को कई लाभ होते हैं. लेमनग्रास भले ही घास जैसी होती है लेकिन इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. लेमनग्रास की खुशबू तनाव को कम करती है. आइए आज हम आपको लेमन ग्रास टी के फायदे बताते हैं.
1.पाचन को करे मजबूत: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, लेमनग्रास टी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इससे डाइजेशन सही होता है. यह ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी आदि में फायदेमंद है. इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है. पेट के रोगों के लिए यह चाय बहुत लाभकारी है. इसका सेवन करने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्याओं से निजात मिलती है.
2.कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे: लेमनग्रास टी को नियमित तौर पर पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट को खतरा रहता है. रोजाना लेमन ग्रास की चाय पीकर आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: कमजोरी को दूर भगाएंगे ये 4 फूड, कुपोषण से दिलाएंगे छुटकारा, शरीर को बनाएंगे लोहे सा मजबूत
3.वजन कम करे: अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आप रोजाना लेमन ग्रास टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके सेवन से मोटापा कम होता है. इसके सेवन से मोटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न होता है. यह वजन को तेजी से कंट्रोल करता है.
4.ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे: लेमनग्रास टी के सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं. यह सेहत के लिए फायदेमंद है.
इसे भी पढ़ें: छोटे-छोटे इस काले मसाले को दूध में डालकर करें सेवन, खून की करेगा सफाई, हड्डियों को बनाए लोहे सा मजबूत
5.कैंसर रोधी गुण: लेमनग्रास में एंटीफंगल, एंटी-कैंसर, एंटीबैक्टीरियल, एंटीडिप्रेसेंट गुण पाए जाते हैं. जिंक, कॉपर, विटामिन ए, आयरन, फॉलिक एसिड, फॉस्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम और मैगनीज़ जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं. जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं. लेमन ग्रास एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, एंटी-कैंसर, एंटीडिप्रेसेंट गुणों से भरपूर हैं. इसमें विटामिन ए, फॉलिक एसिड, जिंक, कॉपर, आयरन, पोटैशियम, फॉस्फोररस, कैल्शियम और मैगनीज़ जैसे तत्व भी मौजूद होते हैं जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं.
.
Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 29, 2023, 17:45 IST
[ad_2]
Source link