[ad_1]
हाइलाइट्स
पंपकिन सीड्स और लीनसीड्स को एक साथ खाने से डायबिटीज में होने वाली जटिलताओं से राहत मिलती है.
पंपकिन सीड्स का सेवन करने से रात में अच्छी नींद आती है.
Pumpkin Seeds Benefits: 5-7 दशक पहले तक हमारे देश में लोगों का भोजन आज के मुकाबले ज्यादा हेल्दी था. लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी डाइट बहुत अनहेल्दी हो गई है. कम समय के चक्कर में हम बेहद खराब खाना खाने लगे हैं. फास्ट फूड, पैकेटबंद फूड और प्रोसेस्ड फूड ने हमारी सेहत को तहस-नहस कर दिया है. पुराने जमाने के लोग ऐसे नहीं थे. वे ज्यादातर नेचुरल चीजों का सेवन करते थे जिसके कारण वे ज्यादा स्वस्थ्य रहते थे. आज फिर से अब उन पुराने खान-पान को अपनाया जाने लगा है. इन्हीं में से एक है पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज. बीबीसी के मुताबिक सिर्फ 30 ग्राम पंपकिन सीड्स से 170 कैलोरी ऊर्जा मिल जाती है. इसमें 7.3 ग्राम प्रोटीन, 13.7 ग्राम फैट, 2.1 ग्राम फाइबर, 81 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 246 मिलीग्राम पौटैशियम, 1.98 मिलीग्राम जिंक और 3 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है.
कद्दू के बीज बेहद पौष्टिक सुपरफूड है जिसके बेमिसाल फायदे हैं. यह जितना खाने में स्वादिष्ट है, उतना ही यह हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है. देसी कद्दू के बीज को आप थोड़ा सा भून के खा सकते हैं. हालांकि आजकल अमेरिकन पंपकिन सीड्स बाजार में मिलते हैं जो हरे रंग के होते हैं. ये पहले से रोस्टेड होते हैं. लेकिन देसी पंपकिन सीड्स पीले होते हैं और ये बेहद स्वादिष्ट होते हैं. आइए जानते हैं पंपकिन सीड्स के बेमिसाल फायदे.
पंपकिन सीड्स के फायदे
1. ब्लड शुगर -पंपकिन सीड्स का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है. एक अध्ययन के मुताबिक पंपकिन सीड्स और लीनसीड्स को एक साथ खाने से डायबिटीज में होने वाली जटिलताओं से राहत मिलती है. इससे हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है.
2. हार्ट हेल्थ -पंपकिन सीड्स में अनसैचुरेटेड फैट के साथ-साथ अल्फा लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है. ये सब मिलकर हार्ट को मजबूत बनाते हैं. कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि पंपकिन सीड्स ब्लड फ्लो को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को कम करता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में भी मदद करता है. इस तरह यह हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करता है.
3. स्किन-पंपकिन सीड्स में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को सेल्स से हटाते हैं. फ्री रेडिकल्स के कारण स्किन समय से पहले बूढ़ी होने लगती है. इसलिए अगर खुद को हमेशा जवां देखना चाहते हैं तो पंपकिन सीड्स का सेवन जरूर करें.
4. कैंसर से बचाव-एक अध्ययन में कहा गया है कि पंपकिन सीड्स ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करते हैं. मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा हो जाता है लेकिन अगर पंपकिन सीड्स का सेवन किया जाए तो इस समय ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है.
5. यूरिन संबंधी समस्याओं से मुक्ति-पंपकिन सीड्स यूरिन संबंधी समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं. अध्ययन के मुताबिक पंपकिन सीड्स के तेल में यूरेनरी डिसॉर्डर वाली समस्याओं के जोखिम से राहत मिलती है. हालांकि
6. स्पर्म काउंट बढ़ाने में-पंपकिन सीड्स में जिंक और मैग्नीशियम की मात्रा भी पर्याप्त होती है. स्पर्म काउंट बढ़ाने में इन दोनों तत्वों का बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है. जिंक की कमी से स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों कम हो जाता है. पंपकिन सीड्स के सेवन से स्पर्म काउंट बहुत जल्दी बढ़ जाता है. पंपकिन सीड्स में विटामिन ई भी होता है तो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार है.
7. नींद लाने वाला-पंपकिन सीड्स का सेवन करने से रात में अच्छी नींद आती है. अगर रात में सोने से पहले पंपकिन सीड्स का सेवन किया जाए नींद अच्छी आती है. पंपकिन सीड्स को नेचुरल ट्रिप्टोफेन माना जाता है. यह एमिनो एसिड होता है जो बेहतर नींद लाता है.
.
Tags: Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 18, 2023, 19:33 IST
[ad_2]
Source link