[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। उन्होंने राम मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। प्राण प्रतिष्ठा के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भावना ऐसी है जिसके लिए शब्द नहीं मिल रहे। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।
उन्होंने कहा कि आज देश का हर नगर और गांव अयोध्या धाम है, हर मार्ग श्रीरामजन्मभूमि की ओर आ रहा है। हर मन में राम-राम है। रोम-रोम में राम रमे हैं। पूरा राष्ट्र राममय है। ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं। आज रघुनंदन राघव रामलला सिंहासन पर विराज रहे हैं। आखिर भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी। भाव-विभोर कर देने वाले इंतजार में लगभग पांच शताब्दी व्यतीत हो गई।
[ad_2]
Source link