Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeTech & Gadgetलंबे इंतजार के बाद WhatsApp में आया तगड़ा फीचर, स्टेटस अपडेट में...

लंबे इंतजार के बाद WhatsApp में आया तगड़ा फीचर, स्टेटस अपडेट में दिखेगा कमाल


ऐप पर पढ़ें

वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को पहले से और मजेदार बनाने के लिए एक नया फीचर लाया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर स्टेटस अपडेट्स में वॉइस नोट्स भी शेयर कर सकेंगे। वॉइस स्टेटस अपडेट फीचर की जानकारी वॉट्सऐप में आने वाले नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले प्लैटफॉर्म WABetaInfo ने दी। WABetaInfo ने ट्वीट करके वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। आइए डीटेल में जानते हैं वॉट्सऐप के लेटेस्ट फीचर में क्या कुछ है खास।

इन यूजर्स के लिए आया लेटेस्ट अपडेट

WABetaInfo के अनुसार कंपनी इस फीचर को अभी कुछ बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट कर रही है। अगर आप बीटा यूजर हैं, तो वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड का वर्जन नंबर 2.23.2.8 डाउनलोड करके इस फीचर को यूज कर सकते हैं। यह अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। इसे इंस्टॉल करने के बाद बीटा यूजर वॉइस नोट्स को रिकॉर्ड करके उसे स्टेटस के जरिए शेयर भी कर सकेंगे। 

30 सेकंड तक के वॉइस नोट्स को कर सकेंगे शेयर

शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप स्क्रीन के बीच में माइक आइकन को देख सकते हैं। इस आइकन को होल्ड करके यूजर वॉइस नोट को रिकॉर्ड कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीटा यूजर 30 सेकंड तक के वॉइस नोट को स्टेटस अपडेट के तौर पर लगा सकते हैं। खास बात है कि कंपनी नए अपडेट में चैट्स में रिसीव हुए वॉइस नोट्स को भी स्टेटस में फॉरवर्ड करने का ऑप्शन दे रही है।

iQOO के 5G फोन पर 25% डिस्काउंट, 3 हजार रुपये में भी खरीदने का मौका

वॉइस नोट अपडेट में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

वॉट्सऐप ने इस नए फीचर में भी यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ख्याल रखा है। WABetaInfo के अनुसार कंपनी स्टेटस अपडेट में लगाए जाने वाले वॉइस नोट्स को भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन ऑफर कर रही है। साथ ही यूजर प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर यह भी तय कर सकते हैं कि वॉइस नोट अपडेट कॉन्टैक्ट में मौजूद किन लोगों के साथ शेयर करना है। इमेज और वीडियो अपडेट्स की तरह ही वॉइस नोट अपडेट्स भी 24 घंटे बाद एक्सपायर हो जाएंगे। 



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments