Home National लकड़ी लेने जंगल गया था शख्स तभी हाथी को आ गया गुस्सा, पैरों से कुचलकर ली जान

लकड़ी लेने जंगल गया था शख्स तभी हाथी को आ गया गुस्सा, पैरों से कुचलकर ली जान

0
लकड़ी लेने जंगल गया था शख्स तभी हाथी को आ गया गुस्सा, पैरों से कुचलकर ली जान

[ad_1]

elephant- India TV Hindi

Image Source : FILE
हाथी ने शख्स को कुचला

जमशेदपुर: झारखंड में एक गुस्साए हाथी ने ऐसा उत्पात मचाया है कि एक शख्स की जान चली गई है और एक घायल है। मामला पूर्वी सिंहभूम का है। मृत शख्स की उम्र 58 साल है। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी है। दरअसल शुक्रवार दोपहर 58 साल का बिभूति नाम का शख्स  साहिस पटमदा थाने के अंतर्गत गोबरघुसी के गांव के पास लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था।

इस दौरान उसके साथ 60 साल का शत्रुघ्न सिंह भी था। पुलिस के अधिकरियों ने बताया कि हाथी ने बिभूति पर हमला किया और कुचलकर मार डाला। बिभूति को सुनने में समस्या थी। अधिकारियों ने बताया कि शत्रुघ्न को भी चोटें आई हैं लेकिन वह बच गया। 

पटमदा थाने के प्रभारी रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि जब दोनों शुक्रवार को घर नहीं लौटे तो ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान शनिवार सुबह दोनों मिले, जहां शत्रुघ्न दर्द से कराह रहा था और पास में बिभूति का शव पड़ा था। सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और बिभूति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। (इनपुट:भाषा)

ये भी पढ़ें: 

‘राहुल गांधी को क्या पसंद है?’ BJP ने फिल्मी बीट लेकर कसा तंज और बनाया VIDEO, कांग्रेस ने इस तरह दिया जवाब

Eid 2023:  ‘आज ईद है और राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ’, जानें CM योगी ने और क्या कहा 

https://www.youtube.com/watch?v=AxuCee6FhfM

 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link