Home National लखनऊ में पिंक बूथ के पास शिक्षिका से छेड़छाड़, राहगीरों ने रिक्‍शा चालक को दबोचा 

लखनऊ में पिंक बूथ के पास शिक्षिका से छेड़छाड़, राहगीरों ने रिक्‍शा चालक को दबोचा 

0


ऐप पर पढ़ें

Lucknow: लखनऊ में प्राणि उद्यान पिंक बूथ के पास शनिवार शाम को एंग्लो इण्डियन मूल की महिला से रिक्शा चालक ने गलत हरकत कर दी। रिक्शा चालक से बचने के लिए महिला ने शोर मचाया। उसकी आवाज सुन कर राहगीर जुटने लगे। जिन्होंने महिला से गलत हरकत कर रहे आरोपी को दबोच लिया। इस बीच पिंक बूथ से महिला सिपाही आ गईं। जिन्होंने महिला को संभाला। वहीं, आरोपी रिक्शा चालक को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया।

एंग्लो इण्डियन मूल की है मानसिक मंदित महिला चाइना बाजार पुलिस चौकी के पास रहने वाली 57 वर्षीय महिला शनिवार को घर से बाहर निकली थी। महिला रायबरेली निवासी पन्नालाल के रिक्शे पर बैठ गई। प्राणि उद्यान के पास पिंक बूथ है। वहां पर महिला रिक्शे से नीचे उतरने लगी। तभी आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत कर दी। रिक्शा चालक ने महिला के हाथ पैर बांधने का प्रयास किया। महिला शोर मचाने लगी। राहगीरों ने रिक्शा चालक को दबोच लिया। जांच में पाया गया कि महिला कुछ वर्ष पूर्व तक एक कांवेंट स्कूल में शिक्षिका थी। मानसिक स्थिति बिगड़ने के बाद नौकरी भी छूट गई।

नशे में था रिक्शा चालक

एडिशनल इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि रिक्शा चालक नशे की हालत में था। आरोपी ने बताया कि चिड़ियाघर के पास रुपये दिए बिना रिक्शे से उतरने लगी। पन्नालाल ने रुपये देने का दबाव बनाया। इसके बाद ही महिला ने शोर मचा दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी नशे की हालत में है। उसका मेडिकल चेकअप कराया गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। शुरुआती जांच में किराए को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।



Source link