Home National लगन के इंतजार में बैठा रहा दूल्हा, शादी से पहले दुल्हन ने कर दिया खेला, लड़की और लड़के पक्ष को लगा झटका

लगन के इंतजार में बैठा रहा दूल्हा, शादी से पहले दुल्हन ने कर दिया खेला, लड़की और लड़के पक्ष को लगा झटका

0
लगन के इंतजार में बैठा रहा दूल्हा, शादी से पहले दुल्हन ने कर दिया खेला, लड़की और लड़के पक्ष को लगा झटका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

यूपी के बरेली में शादी से पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ मिलकर खेला कर दिया। लगन के समय दूल्हा लड़की वालों का इंतजार ही करता रह गया। काफी समय होने के बाद लड़के वालों ने जब मोबाइल पर लड़की वालों से बात की तो असलियत पता चली। सच्चाई जानकारी लड़की ही नहीं लड़के वालों को भी तगड़ा झटका लगा। इसक बाद दूल्हा पक्ष सीधे थाने पहुंचा और लड़की वालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और समझाकर घर भेज दिया। दरअसल लड़की वाली अपनी बेटी का लगन लेकर दूल्हे के घर जाने की तैयारी कर रहे थे। दूल्हा पक्ष ने लगन को लेकर सारी तैयारियां कर रखी थीं। इसी दौरान अचानक से दुल्हन लापता हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। 

मामला बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले एक ग्रामीण ने अपने बेटे का रिश्ता नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी के साथ तय किया था। 27 फरवरी को लगन का कार्यक्रम तय किया गया था और 28 फरवरी को युवक को बरात लेकर युवती के घर जाना था। मंगलवार को युवती के परिजनों को लगन लेकर युवक के घर आना था। शाम तक युवक लगन आने का इंतजार करता रहा, लेकिन शाम तक लड़की वाले नहीं आए, तो उसके परिजनों ने जानकारी की तब उन्हें पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। इससे परेशान लड़के वालों ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। तय हुआ कि लड़की के फरार होने से विवाह नहीं हो सकता है। इसलिए वह बारात लेकर न आएं।

दुल्हन के लापता होती ही घर में मचा हड़कंप

लगन के दिन दुल्हन के अचानक लापता हो जाने के बाद से घर में हड़कंप मच गया। एक तरफ दूल्हा पक्ष के लोग लगन के इंतजार में बैठे रहे तो वहीं दूसरी लड़की की खोजबीन में उसके परिवार वाले काफी देर तक जुटे रहे। बाद में पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ बिना बताए चली गई है। दुल्हन के इस कदम से लड़की और लड़कें वालों के शादी को लेकर जो अरमान थे वह धरे के धरे रह गए। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। दोनों पक्षों के बीच जब बातचीत नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। यहां पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया। 

[ad_2]

Source link