Home Tech & Gadget लड़कियों के लिए आई Noise की नई बेहद खुबसूरत और धांसू फीचर्स वाली Smartwatch, बस इतनी है कीमत

लड़कियों के लिए आई Noise की नई बेहद खुबसूरत और धांसू फीचर्स वाली Smartwatch, बस इतनी है कीमत

0
लड़कियों के लिए आई Noise की नई बेहद खुबसूरत और धांसू फीचर्स वाली Smartwatch, बस इतनी है कीमत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Noise ने हाल ही में भारत में नॉइज़फिट हेलो प्लस, नोवा और आर्क नाम से तीन नई स्मार्टवॉच लॉन्च की। अब ब्रांड ने महिलाओं को ध्यान में रख एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसे नॉइज़फिट दिवा नाम दिया गया है। यह वॉच हार्ट रेट, SpO2 मॉनिटरिंग के साथ कई और हेल्थ एक्टिविटीज को भी मॉनिटर करता है। वॉच महिलाओं के लिए है इसलिए इस वॉच को काफी आकर्षक कलर में पेश किया गया है।

 

NoiseFit Diva के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

NoiseFit Diva में गोलाकार डायल और दाहिनी ओर घूमने वाले बटन के साथ एक स्टाइलिश डिज़ाइन मिलता है। इसमें 1.1-इंच स्क्रीन और 360 x 360-पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड और कई वॉच फेस हैं। यह डिवाइस IP67-सर्टिफाइड है जो वॉच को धूल और पानी से बचाएगी।

 

Amazon ने की ऑफर्स की बारिश: 11,000 से भी कम में खरीदें सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, कल तक है मौका

 

नॉइज़फिट दिवा में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और एक महिला साइकिल ट्रैकर जैसे फीचर्स हैं। यह नींद के पैटर्न और तनाव के स्तर की निगरानी करने में भी सक्षम है। पहनने योग्य डिवाइस में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है।

नॉइज़फिट दिवा ब्लूटूथ कॉलिंग और एआई वॉयस असिस्टेंट के साथ आती है। यूजर्स वॉच के जरिये कॉल लॉग तक भी पहुंच सकते हैं और डिवाइस पर 12 कांटेक्ट नंबर सेव कर सकते हैं। वॉच में मौसम अपडेट, कैलेंडर, अलार्म लगाने जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। दावा किया गया है कि स्मार्टवॉच 4 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

 

Flipkart-Amazon पर Exchange कर रहे पुराना फोन तो जान लें ये जरूरी बातें वरना लग जाएगी चपत

 

NoiseFit Diva की कीमत 

NoiseFit Diva की कीमत 2,999 रुपये है। इसे रोज़ पिंक, पर्ल व्हाइट, ब्लैक लिंक, सिल्वर लिंक और गोल्ड लिंक रंगों में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच को ब्रांड की वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है।

[ad_2]

Source link