[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
एंट्री लेवल सेगमेंट में तगड़े फीचर वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए जबर्दस्त ऑफर है। फ्लिपकार्ट की खास डील में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन Motorola E13 40 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन का MRP 10,999 रुपये है। सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5 पर्सेंट कैशबैक भी मिलेगा। फोन 5,950 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी आपका हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड, एरिया पिनकोड और कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला के इस सस्ते स्मार्टफोन में आपको 720×1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जाने वाला यह डिस्प्ले 20:09 के आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करता है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz का है। फोन 8जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में Unisoc T606 ऑफर कर रही है। फोन की मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।
सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फेस अनलॉक फीचर वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग के साथ आती है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 13 गो एडिशन पर काम करता है।
लंबे इंतजार के बाद वॉट्सऐप में आया यह कमाल का फीचर, अब आएगा असली मजा
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 2.4GHz + 5GHz, Wi-Fi हॉटस्पॉट, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस सपोर्ट भी ऑफर कर रही है। फोन चार कलर ऑप्शन ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक, क्रीमी वाइट और लिटिल बॉय ब्लू में आता है।
[ad_2]
Source link