[ad_1]
अर्पित बड़कुल/दमोह. मध्यप्रदेश शासन की ओर से शासकीय प्राइमरी और मिडिल स्कूल में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नवीन सत्र प्रारंभ में ही दो-दो जोड़ी यूनिफॉर्म दिए जाने का प्रावधान शासन की ओर से तय किया गया है. लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से शासन के अफसर अलग-अलग तरीके से छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म उपलब्ध करा रहे है. कभी शैक्षणिक सत्र के बीच में, तो भी अंत में,और तो और कभी-कभी विद्यार्थियों के खातों में यूनिफॉर्म की राशि ट्रांसफर कर दी जाती है और बच्चों को खुद ही यूनिफॉर्म खरीदने के लिए कह दिया जाता है.
पिछले कुछ सालों से विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का जिम्मा आजीविका मिशन को सौंप दिया गया था. जो पूरे वर्ष के दौरान बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने में नाकाम रहा. जबकि आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित समूहों को यूनिफार्म के लिए कपड़े खरीद कर उन्हें तैयार करने के लिए राशि ग्रामीण और पंचायत विभाग की ओर से 13 फरवरी को खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी लेकिन सत्र 2022-23 का सत्र निकल चुका है. वहीं अब नवीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है स्कूल खुले करीब 1 महीना होने जा रहा हैं. इसके बाद भी बच्चों की पिछले साल की यूनिफॉर्म आजीविका मिशन अभी तक विद्यालयों को उपलब्ध नहीं करा पाया है, जिसके चलते मासूम बच्चों को सामान्य कपड़े पहनकर ही स्कूल आना पड़ रहा है.
15 हजार बच्चों को मिली है यूनिफॉर्म
जिले में 98400 बच्चों को मिलनी थी यूनिफॉर्म लेकिन सिर्फ 15 हजार बच्चों को ही यूनिफार्म मिली है. दमोह जिले में शासकीय प्राथमिक स्कूलों की बात की जाए, तो करीब 1391 शालाए संचालित है. जिसको लेकर वर्ष 2022-23 में शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के लिए यूनिफार्म वितरित की जानी थी. नवीन सत्र की शुरुआत हुए भी 1 महीना बीतने को है लेकिन जिम्मेदार अभी तक बच्चों के लिए यूनिफार्म उपलब्ध नहीं करा पाया.
प्रबंधक तेनेन्द्र अहिरवार ने बताया कि शालाओं में पढ़ने वाले बच्चों को 98400 यूनिफॉर्म वितरित की जानी थी. जो निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. जिले के 48 स्कूलों में 15 हजार बच्चों को गणवेश का वितरण कर दिया गया है. शेष गणवेश का वितरण लगातार जारी है जो कि आने वाले कुछ समय मे सभी स्कूलों में परिपूर्ण हो जाएगा.
.
Tags: Damoh News, Latest hindi news, Local18, Madhyapradesh news
FIRST PUBLISHED : July 10, 2023, 13:06 IST
[ad_2]
Source link