Home Education & Jobs लिव इन रिलेशनशिप को कैसे देखती हैं आप, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल, देखें लिस्ट

लिव इन रिलेशनशिप को कैसे देखती हैं आप, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल, देखें लिस्ट

0
लिव इन रिलेशनशिप को कैसे देखती हैं आप, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल, देखें लिस्ट

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2022 के लिए साक्षात्कार के तीसरे दिन बुधवार को अभ्यर्थियों से समसामयिक घटनाओं के साथ ही कई सामाजिक मुद्दों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि एनपीएस और ओपीएस में आप किसे सपोर्ट करते हैं। यूक्रेन युद्ध में रूस परमाणु बम का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहा है, भारत का पड़ोसी देशों के साथ कैसा संबंध चल रहा है और जी-20 की आखिरी बैठक कहां पर हुई थी आदि सवाल पूछे गए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शक्ति संतुलन की नीति क्या है, भारत की विदेश नीति में किस पद्धति का अनुसरण किया जाता है, भारत की आयात-निर्यात नीति का संक्षेप में वर्णन कीजिए। वर्तमान में भारत की स्थिति क्या है, कोलेजियम व्यवस्था को कैसे देखते हैं। आपकी नजर में इसमें क्या-क्या खामियां हैं और यह व्यवस्था आपके विचार से कैसी होनी चाहिए। ग्रामीण लोगों के पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकार की क्या योजना चल रही है।

अग्निवीर भर्ती योजना के फायदे-नुकसान क्या हैं, नोएडा के टॉवर गिराना सही या गलत, PCS इंटरव्यू में पूछे ये रोचक सवाल

लिव इन रिलेशनशिप को कैसे देखती हैं आप?

साक्षात्कार में एक अभ्यर्थी से पूछा गया, आप लिव इन रिलेशनशिप को कैसे देखती हैं, भारत में इसकी क्या स्थिति है। विवाह के कितने प्रकार हैं, गंधर्व विवाह क्या है। दो लोग आपस में विवाह करना चाहते हैं, दोनों के मां-बाप विवाह के खिलाफ शिकायत लेकर आपके पास आते हैं, आप एक अधिकारी हैं, आप क्या कार्रवाई करेंगे। बहुविवाह, बहुपति विवाह किस जाति या जनजाति से संबंधित है।

इससे पहले पूछे जा चुके हैं ये सवाल

– मुस्लिम पर्सनल लॉ में सुन्नी की क्या परिभाषा है, समझाइए।

– आप डिप्टी जेलर के तौर पर जेल की समस्याओं को कैसे खत्म करेंगे। 

– यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता है तो आप एसडीएम के तौर पर क्या करेंगे। 

– पूर्वी उत्तर प्रदेश पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किस प्रकार से भिन्न है। 

– उत्तर प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के लिए कौन सी योजना आई है। 

– डिप्टी कलेक्टर के तौर पर साहित्य की कौन सी क्वालिटी प्रशासन में लेना चाहेंगे?

[ad_2]

Source link