Friday, July 5, 2024
Google search engine
HomeTech & Gadgetलॉन्च से पहले गलती से लीक हुई Samsung Galaxy A55 और Galaxy...

लॉन्च से पहले गलती से लीक हुई Samsung Galaxy A55 और Galaxy A35 की कीमत, देखें आपके बजट में है या नहीं


Samsung 11 मार्च को भारत में Galaxy A55 और Galaxy A35 लॉन्च कने वाला है। इस फोन के लॉन्च से पहले, जर्मन रिटेलर वेबसाइट पर नए गैलेक्सी A फोन की संभावित कीमत का खुलासा कर दिया है। सैमसंग Samsung Galaxy A55 and Galaxy A35 के भारत में लॉन्च की पुष्टि कर दी है।

 

Samsung Galaxy A55, Galaxy A35 की कीमतें सामने आईं

गैलेक्सी A55 और गैलेक्सी A35 की कीमतें जर्मन रिटेलर ओटो की वेबसाइट पर सामने आईं।

इस लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी A55 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत EUR 479 (लगभग 43,100 रुपये) है। 8GB + 256GB वैरिएंट की खुदरा कीमत EUR 529 (लगभग 47,700 रुपये) है। स्मार्टफोन नेवी ब्लू, लेमन, लिलैक और आइस ब्लू तीन रंग ऑप्शन में आएगा।

 

Jio के सबसे सस्ते प्लान के सामने Airtel फेल, 4 रुपए में दे रहा 14GB डेटा और 28 दिन जितनी मर्जी करें बातें

 

गैलेक्सी A35 के 8GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 379 यूरो (लगभग 34,100 रुपये) है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 449 यूरो (लगभग 40,100 रुपये) है। यह गैलेक्सी A55 के समान रंग ऑप्शन में आता है।

इसके बाद इस लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा दिया गया है लेकिन जानकारी पहले ही कुछ पब्लिकेशन  द्वारा ले ली गई थी। रिटेलर ने दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा कर दिया है।

 

Samsung Galaxy A55 स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी A55 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। यह Exynos 1480 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। स्मार्टफोन में 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ  माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। 

स्मार्टफोन में पीछे की तरफ OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए आपको गैलेक्सी A55 में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी है।

 

Nokia फिर करेगा राज! चुपके से सस्ता किया 50MP कैमरा और 3 दिन चलने वाला ये Smartphone

 

Samsung Galaxy A35 स्पेक्स

सैमसंग गैलेक्सी A35 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। फोन के हुड के नीचे माली-जी68 जीपीयू के साथ Exynos 1380 प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड 14-आधारित वन यूआई 6 भी चलाता है। आपको OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी भी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments