[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 फोल्डेबल स्मार्टफोन 26 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। ये फोन क्रमशः सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 की जगह लेंगे। हाल ही में, सैमसंग के इन दोनों फोल्डेबल हैंडसेट के सभी स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन ऑनलाइन लीक हो गए थे। अब इन दोनों फोन की कीमत को लेकर भी खुलासा हो गया है। दोनों की कीमत एक लाख रुपये से ऊपर रहने वाली है।
40 घंटे चलने वाले Realme Buds की पहली Sale आज, बम्पर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
बुक-स्टाइल और फ्लिप फोल्डेबल दोनों स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन एसओसी के साथ आएंगे। अब, एक नई रिपोर्ट यूरोप में हैंडसेट की कीमतों के साथ-साथ उनके स्टोरेज और कलर वेरिएंट का सुझाव भी मिला है।
Samsung Galaxy Z Fold 5, Galaxy Z Flip 5 की कीमत (अफवाह)
डीलैब्स की एक रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 5 के 256GB वैरिएंट की कीमत EUR 1,199 (लगभग 1,08,900 रुपये) होने की संभावना है, और 512GB वैरिएंट की कीमत EUR 1,339 (लगभग 1,21,600 रुपये) हो सकती है। कथित तौर पर मॉडल को क्रीम, ग्रेफाइट, लैवेंडर और वॉटर ग्रीन रंग ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
iQOO का कमाल: जल्द ला रहा 16GB रैम, 1TB स्टोरेज और दमदार प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन
दूसरी ओर, सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 के 256GB वैरिएंट की कीमत EUR 1,899 (लगभग 1,72,400 रुपये) होने की उम्मीद है। 512GB और 1TB विकल्प EUR 2,039 (लगभग 1,85,100 रुपये) और EUR 2,279 (लगभग 2,06,900 रुपये) में लिस्ट होने की संभावना है। यह मॉडल ब्लैक, ब्लू और क्रीम कलर में उपलब्ध हो सकता है।
[ad_2]
Source link