[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Google ने मई में Pixel लाइनअप के तहत अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 7a पेश किया था। उस समय Google Pixel 7a अमेरिकी बाजार में चार कलर ऑप्शन – चारकोल, सी, स्नो और कोरल में खरीदने के लिए उपलब्ध था। जबिक, कंपनी ने भारतीय बाजार में इसे केवल तीन – चारकोल, स्नो और सी कलर वेरिएंट में ही लॉन्च किया था।
अब कंपनी भारत में इसका नया कलर लॉन्च करने जा रही है, जिसे देखकर हर कोई इसका फैन हो जाएगा। गूगल ने Big Billion Days sale से पहले, Pixel 7a के नए कोरल कलर वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। आइए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…
फ्लिपकार्ट पर अपकमिंग Google Pixel 7a कोरल कलर वेरिएंट कमिंग सून के साथ लिस्टेड है। जिसे देखकर यह कहा जा रहा है कि फोन अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल के दौरान खरीदने के लिए उपलब्ध होगा जो 8 अक्टूबर (फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए 7 अक्टूबर) से शुरू होगी।
3 महीने फ्री चलाएं 40 Mbps ब्रॉडबैंड, 3300GB डेटा और कॉलिंग भी; खर्च ₹443 माह
भारत में इतनी है Google Pixel 7a की कीमत
भारत में Google Pixel 7a की कीमत 43,999 रुपये है। स्मार्टफोन सिंगल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और विशेष रूप से फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि Pixel 7a अपकमिंग बिग बिलियन डेज सेल के दौरान छूट पर उपलब्ध होगा।
Google Pixel 7a के खास फीचर्स
फोन 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, एचडीआर डिस्प्ले और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन का सपोर्ट मिलता है। फोन गूगल टेंसर जी2 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। फोन एंड्रॉयड 13 पर काम करता है और कंपनी का कहना है कि इसे पांच साल सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
खुशखबरी: सस्ता iPhone ला रहा ऐप्पल, डिजाइन आईफोन 14 जैसे, फीचर्स 15 जैसे
फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी
फोन में 64 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4385 एमएएच बैटरी है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी पोर्ट है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक भी है।
[ad_2]
Source link