
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
UP Nikay Chunav Results 2023: उत्तर प्रदेश के नगरीय निकायों के दो चरणों में हुए चुनाव के बाद अब शनिवार को नतीजों की बारी है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के इस चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। लखनऊ में रमाबाई रैली स्थल पर मतगणन होगी। दोपहर एक बजे तक वार्डों के परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।
हालांकि ये चुनाव नगर निकाय के हैं लेकिन 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों से पहले इन्हें उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का लिटमस टेस्ट या सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। इस चुनाव के परिणाम के जरिए विभिन्न राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के लिए अपनी-अपनी तैयारी भी परख रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मतगणना को पारदर्शिता एवं बेहतर ढंग से निष्पक्षता के साथ कराने के लिए निर्देश देते हुए कहा है कि मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाए और आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी भी कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक राउण्ड के परिणाम की घोषणा लाउडस्पीकर से की जाए। स्ट्रांग रूम में रिकार्डिंग सहित सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। आयोग ने मतगणना व्यवस्थित कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। विजय जुलूस प्रतिबन्धित किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के स्वार और छानबे उपचुनाव की मतगणना भी शनिवार को होगी।
विजय जुलूस निकालने पर रोक, सीधे घर जाएंगे
लखनऊ। निकाय चुनाव मतगणना के लिये सभी छह मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। कोई विजेता जुलूस नहीं निकाल सकेगा। जीतने वालों को घर भेजा जायेगा। जेसीपी उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शराब की दुकानें बंद रहेगी। रमाबाई स्थल पर डीसीपी, तीन एडीसीपी, छह एसीपी,18 इंस्पेक्टर,134 एसआई, 19 महिला एसआई, 322 सिपाही,136 महिला सिपाही, दो कम्पनी पीएसी तैनात की गई है।
[ad_2]
Source link