Home National लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी का नया प्रयोग, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी जनसुनवाई

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी का नया प्रयोग, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी जनसुनवाई

0


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अपने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा नया प्रयोग करने जा रही है। पार्टी द्वारा अपने प्रदेश मुख्यालय पर भी अब जनता और कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई करने का निर्णय लिया गया है। पार्टी द्वारा चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के लिए यह नई पहल की जा रही है।

दरअसल पार्टी को लगातार ऐसा फीडबैक मिल रहा था कि सुनवाई नहीं होने के कारण कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। ऐसे में पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश मुख्यालय पर प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष या महामंत्री और प्रदेश मंत्री मौजूद रहेंगे। वह यहां आने वाले कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों की भी सुनवाई करेंगे। इस जनसुनवाई में आने वाले शिकायतों और अन्य प्रकरणों को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास होगा। साथ ही हर विभाग को भेजी गई शिकायतों की मॉनीटरिंग भी की जाएगी। पार्टी के स्तर पर मामलों के निस्तारण की समीक्षा भी हर महीने की जाएगी।



Source link