Home Life Style लोहड़ी पर चुनें ट्रेडिशनल पंजाबी लुक, बालों में परांदा लगाने के लिए इन हसीनाओं से लें टिप्स

लोहड़ी पर चुनें ट्रेडिशनल पंजाबी लुक, बालों में परांदा लगाने के लिए इन हसीनाओं से लें टिप्स

0
लोहड़ी पर चुनें ट्रेडिशनल पंजाबी लुक, बालों में परांदा लगाने के लिए इन हसीनाओं से लें टिप्स

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

लोहड़ी का त्योहार पंजाब और उसके आसपास के प्रांतों में काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पंजाबियों का खास त्योहार नई फसल की बुआई से जुड़ा है। लोहड़ी पर लोग सजधज कर एक साथ इकट्ठा होते हैं और खुशी मनाते हैं। आग जलाकर उसकी पूजा कर लोग नाचते-गाते इस त्योहार को मनाते हैं। सजने-संवरने की बात हो तो महिलाएं हमेशा आगे रहती हैं। खासतौर पर त्योहार के मौके पर सजना हर महिला को पसंद होता है। मेकअप और कपड़े तो सब चुन लेती हैं लेकिन जैसे ही हेयरस्टाइल की बारी आती है तो वहीं बोरिंग ओपन हेयरस्टाइल बना लेती हैं। आप चाहें तो अपने बालों में परांदा लगाकर ट्रेडिशनल पंजाबी लुक पा सकती हैं। ये दिखने में आकर्षक लगेगा और भीड़ में हटके दिखेगा। 

चुनें एक्ट्रेस के लुक

अगर आप परांदा को थोड़ा आउटडेटेड मान रही हैं तो इन हसीनाओं के लुक देख सकती हैं। जब वो परांदा लगाकर सबसे खूबसूरत नजर आईं। 

शिल्पा शेट्टी की तरह चुनें मॉडर्न ट्विस्ट

बाल लंबे हैं तो परांदा आसानी से लग सकता है। शिल्पा शेट्टी की तरह बालों में फ्रेंच ट्विस्ट बनाएं। सबसे आखिर में परांदे को लगाएं। कपड़े से मैच करता परांदा आपके लुक में चार चांद लगाएगा।

छोटे बालों में लगाएं नकली परांदा

बाल अगर छोटे हैं तो जैकलीन फर्नांडिज की तरह आप चोटी बनाकर उसमे नकली बालों के साथ परांदा जोड़ सकती हैं। इस तरह का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल लगेगा और आप सबसे खूबसूरत नजर आएंगी।

नहीं पसंद परांदा तो बनाएं ये हेयरस्टाइल

आपको ट्रेडिशनल लुक चाहिए लेकिन परांदा लगाना नहीं पसंद तो शिल्पा शेट्टी की तरह बालों को बना लें। सारे बालों को बैक कॉम्ब कर पीछे की तरफ बैड लगाएं। दो इंच का गैप छोड़ते हुए कपड़े से मैच करते सैटिन के रिबन को बांधे। ये दिखने में यूनिक लगेगा और अट्रैक्टिव भी दिखेगा।

कियारा आडवाणी की चोटी है शानदार

कियारा आडवाणी की तरह बालों में लो पोनीटेल बनाकर उसे गोल्डन या सिल्वर रिबन की मदद से लपेट लें। ये आइडिया बिल्कुल हटके है और लेटेस्ट लुक देगा।

[ad_2]

Source link