Home National लो जी…हम निकल गए सबसे आगे, भारत बना नंबर 1, जनसंख्या अब चीन से भी ज्यादा

लो जी…हम निकल गए सबसे आगे, भारत बना नंबर 1, जनसंख्या अब चीन से भी ज्यादा

0
लो जी…हम निकल गए सबसे आगे, भारत बना नंबर 1, जनसंख्या अब चीन से भी ज्यादा

[ad_1]

indian population - India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
भारत बना नंबर वन

UN Report: दुनिया में  सबसे ज्यादा आबादी वाला देश अब चीन नहीं है, बल्कि अब हर भारतीय कह सकता है कि अब हम नंबर वन हैं। इस साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में सबसे ज्यादा जनसंख्या भारत में होगी और अब इस पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष यानी UNFPA ने भी मुहर लगा दी है। उसके नवीनतम आंकड़ों में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि भारत की जनसंख्या अब दुनिया में सबसे ज्यादा है। 

संयुक्त राष्ट्र UNFPA के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत अब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश हो गया है। भारत में अब चीन की तुलना में 20 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं और इस देश की आबादी बढ़ते-बढ़ते अब 140 करोड़ के पार पहुंच गई है। इसका मतलब है कि अब भारत नंबर वन बन चुका है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि जहां चीन में बच्चे पैदा करने की दर कम हुई है वहीं भारत में ये दर बढ़ी है। 


UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023’, जिसे ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ के टाइटल से जारी किया गया है, उसमें कहा गया है कि अब चीन से अधिक हो गई है भारत की जनसंख्या और ये संख्या 1,428.6 मिलियन हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक चीन की जनसंख्या फिलहाल 1,425.7 मिलियन है। अगर तुलना करें तो  दोनों देशों की जनसंख्या में 2.9 मिलियन का अंतर हो गया है।  

UNFPA की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25% आबादी 0-14 आयु वर्ग की है। भारत में 10-19 साल तक की आयु के लोग 18% हैं, जबकि 10-24 साल तक के लोग 26% हैं। वहीं 15-64 साल तक के लोग 68% और 65 से ऊपर के लोग 7% हैं। वहीं, चीन के संबंधित आंकड़े 17%, 12%, 18%, 69% और 14% हैं और वहां 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग लगभग 20 करोड़ हो गए हैं। 

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन



[ad_2]

Source link