
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
हेल्दी और फिट रहने के इन दिनों जरूरत बन गया है। फिटनेस लिए लोग तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं। हालांकि, बिजी लाइफ और खाने पीने की आदतों के कारण लोगों का मोटापा बढ़ रहा है। ऐसे में लोग वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं। वेट लॉस रूटीन फॉलो कर रहे लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि वजन घटाने के लिए जिम बेहतर है या फिर खुली हवा में योग करना। आइए जानते हैं-
जिम या योग, क्या है बेहतर?
वेट लॉस के तमाम तरीकों में से एक योग है। वजन कम करने के अलावा योगासन करने से तनाव कम होता है, जो मोटापे के लिए जिम्मेदार कारणों में से एक है। वजन घटाने के लिए योग एक स्लो प्रोसेस हो सकता है, लेकिन समय के साथ पॉजिटिव रिजल्ट दिख सकते हैं। ज्यादा वजन होने पर जिम वर्कआउट के साथ योगासन करने का सुझाव दिया जाता है। हालांकि, दोनों को इन दोनों तरीकों के अपने फायदे हैं।
वेट लॉस के लिए बेस्ट योगा
वजन घटाने के लिए बेस्ट योगासन की लिस्ट में सूर्य नमस्कार, वारियर पोज, बो पोज, एंगल पोज, चेयर पोज और ब्रिज पोज शामिल है।
वेट लॉस के लिए किस समय करें योग?
वजन घटाने के लिए योगाभ्यास जरूरी है और इसे दिन में कभी भी किया जा सकता है। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि वजन कम करने के लिए रोजाना योग करना चाहिए।
Weight Loss: लटकती तोंद कम करने के लिए खाएं ये 6 चीजें, नैचुरल तरीके से पिघलेगी चर्बी
[ad_2]
Source link