
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
OnePlus 10T को दिसंबर में Android 13 पर आधारित OxygenOS 13 अपडेट प्राप्त हुआ है। तब से, डिवाइस को रेगुलर पैच और अपडेट मिल रहे हैं जो फोन की परफॉरमेंस को बढ़िया कर देते हैं। ब्रांड ने अब डिवाइस के लिए एक और अपडेट जारी किया है जो OnePlus 10T में कुछ नए फीचर्स को जोड़ता है।
OxygenOS 13.1.0.520 अपडेट एक इन्क्रीमेंटएल ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट है। अपडेट डिवाइस में कई चीजें जोड़ने वाला है। आने वाले अपडेट में के प्रमुख फीचर्स में से एक टॉकबैक सुविधा है। इसके अलावा, गेमिंग अनुभव में अपडेट के साथ सुधार देखने को मिलेगा। गेम असिस्टेंट में अब एक नया चैम्पियनशिप मोड शामिल होगा, जिससे फोन का परफॉरमेंस बढ़िया होगा। गेम खेलते समय यूजर्स को नोटिफिकेशन, कॉल, मेसेज को डिसएबल करने में मदद करेगा। इसके अलावा एक संगीत प्लेबैक कंट्रोल को गेम असिस्टेंट में इंटीग्रेट किया जाएगा।
6000mAh बैटरी वाले Infinix फोन की कीमत में अचानक आई गिरावट! Flipkart से ऐसे करें ऑर्डर
OnePlus 10T में अपडेट के बाद दिखेंगे ये बदलाव
हेल्थ
• अपडेट के बाद एक नई टॉकबैक सुविधा जुड़ी है जो ऐप्लिकेशन और फ़ोटो में इमेज की पहचान करता है और उनकी घोषणा करता है।
• आपकी मदद करने के लिए दो मोड, डीप ज़ेन और लाइट ज़ेन के साथ नया ज़ेन स्पेस ऐप जोड़ गया है।
199 रुपये में 30 दिन तक रोज 2GB डेटा, कॉल-SMS सब, धूम मचा रहा इस कंपनी का प्लान
गेमिंग
• गेम असिस्टेंट में चैंपियनशिप मोड जुड़ा है। यह मोड आपको अधिक रोचक गेमिंग अनुभव देने के लिए नोटिफिकेशन, कॉल और अन्य मेसेज को डिसएबल करते हुए प्रदर्शन में सुधार करता है।
• गेम असिस्टेंट में संगीत प्लेबैक कंट्रोल जुड़ा है, ताकि आप गेमिंग के दौरान आसानी से संगीत सुन सकें और गाना बदल सकें।
अपडेट ने अपना रोलआउट शुरू कर दिया है और भारत में OnePlus 10T यूजर्स तक पहुंच गया है। जिससे की बड़ी संख्या में यूजर्स नए अपडेट का फायदा उठा सकें।
[ad_2]
Source link