Home Sports वर्ल्ड कप जीतो, बन जाओ करोड़पति! ओडिशा के CM का बड़ा ऐलान

वर्ल्ड कप जीतो, बन जाओ करोड़पति! ओडिशा के CM का बड़ा ऐलान

0
वर्ल्ड कप जीतो, बन जाओ करोड़पति! ओडिशा के CM का बड़ा ऐलान

[ad_1]

Naveen Patnaik, Chief Minister of Odisha - India TV Hindi

Image Source : GETTY
Naveen Patnaik, Chief Minister of Odisha

Hockey World Cup 2023: इसी महीने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। इस ग्लोबल टूर्नामेंट की मेजबानी ओडिशा को करना है। इसके सारे मुकाबले ओडिशा के दो शहरों भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस वर्ल्ड के आयोजन के लिए वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी मुहैया कराई है जहां दुनियाभर के कुल 16 देशों की टीमें विश्व विजेता बनने के लिए एक दूसरे से जोर आजमाइश करेगी। भारत ने अपना पहला और पिछला वर्ल्ड कप लगभग 48 साल पहले 1975 में जीता था। भारतीय हॉकी टीम के लिए यह एक लंबा सूखा है जिसे खत्म करने के लिए सीएम नवीन पटनायक ने एक बड़ा ऐलान किया है।   

वर्ल्ड कप जीतने पर हर खिलाड़ी को मिलेगा 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार

Naveen Patnaik meeting Indian hockey team

Image Source : PTI

Naveen Patnaik meeting Indian hockey team

एफआईएच विश्व कप 2023 के शुरू होने में अभी लगभग एक हफ्ते का वक्त बाकी है। यह दुनिया की हर टीम के लिए खुद को खिताब के लिए तैयार करने का सबसे महत्वपूर्ण वक्त है। इसी कड़ी में भारतीय टीम को प्रोत्साहित करने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर टीम के हर खिलाड़ी को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। पटनायक ने यह ऐलान राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में वर्ल्ड कप विलेज का उद्घाटन करते हुए किया।

रिकॉर्ड टाइम में तैयार हुआ शानदार वर्ल्ड कप विलेज

इस वर्ल्ड कप विलेज को रिकॉर्ड नौ महीने के भीतर विकसित किया गया है और इसमें हॉकी वर्ल्ड कप के लेवल के मुताबिक सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। वर्ल्ड कप विलेज में टूर्नामेंट के दौरान तमाम टीमों के खिलाड़ी और अधिकारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर्ल्ड कप विलेज में नेशनल मेंस हॉकी टीम से बातचीत की और नकद पुरस्कार की घोषणा की। उन्होंने टीम के हर खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे चैंपियन बनकर उभरेंगे।

बता दें कि ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इस बार ग्लोबल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में किया जाएगा। इस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में कुल 18 खिलाड़ी शामिल हैं।

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वॉड

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश। डिफेंडर्स: जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह। फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह। वैकल्पिक खिलाड़ी: राजकुमार पाल, जुगराज सिंह। हेड कोच: ग्राहम रीड  



[ad_2]

Source link