Home Life Style वार्डरोब ऑर्गेनाइज करने में आता है आलस, 5 आसान तरीकों की लें मदद, अलमीरा हो जाएगी मिनटों में सेट

वार्डरोब ऑर्गेनाइज करने में आता है आलस, 5 आसान तरीकों की लें मदद, अलमीरा हो जाएगी मिनटों में सेट

0
वार्डरोब ऑर्गेनाइज करने में आता है आलस, 5 आसान तरीकों की लें मदद, अलमीरा हो जाएगी मिनटों में सेट

[ad_1]

हाइलाइट्स

वार्डरोब लगाते समय गैर जरूरी चीजों को निकालकर बाहर कर दें.
कपड़ों को सही तरीके से सेट करने के लिए वार्डरोब में सेक्शन डिवाइड कर लें.

How to Organize Wardrobe: कपड़ों को सेफ रखने के लिए ज्यादातर लोग कमरे में लगी वार्डरोब का इस्तेमाल करते हैं. वहीं वार्डरोब (Wardrobe) को अच्छी तरह सेट करके आप कपड़ों को हमेशा नया और चमकदार रख सकते हैं. हालांकि कई बार वार्डरोब भी काफी अस्त व्यस्त नजर आती है. ऐसे में कुछ खास तरीकों की मदद से वार्डरोब को ऑर्गनाइज करके आप इसे मिनटों में एकदम सेट कर सकते हैं.

कई बार लोग वार्डरोब के कपड़ों को जल्दबाजी में इधर-उधर रख देते हैं. जिससे आपका पूरा वार्डरोब खराब हो जाता है. ऐसे में वार्डरोब को फिर से सेट करना काफी टाइम टेकिंग और थका देने वाला काम होता है. इसलिए हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं वार्डरोब लगाने के कुछ स्मार्ट टिप्स, जिसकी मदद से आप इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं.

वार्डरोब का सामान निकालें
वार्डरोब को सेट करने के लिए सबसे पहले इसमें रखा सारा सामान बाहर निकाल लें. वहीं कम समय में वार्डरोब सेट करने के लिए एक-एक कैबिनेट को खाली करें. इससे आपको चीजें लगाने में आसानी रहेगी और आपकी कोई चीज भी मिस नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: चश्मे पर पड़ गए हैं स्क्रैच, 4 तरीकों से करें रिमूव, चुटकियों में गायब हो जाएंगे निशान

जरूरत की चीजें रखें
कई बार वार्डरोब में गैर जरूरी चीजें भी भरी रहती हैं. जिससे आपको डेली यूज की चीजें निकालने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में जिन कपड़ों को आप नहीं पहनते हैं, उन्हें वार्डरोब से निकालकर किसी जरूरतमंद को दे दें. वहीं सर्दियों के कपड़ों को बैग में पैक करके स्टोर रूम रख दें. इससे आपके वार्डरोब खाली हो जाएगी.

चीजों को ऑर्गेनाइज करें
वार्डरोब लगाते समय जरूरत की चीजों को आगे रखें. वहीं कम इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को पीछे की तरफ लगाएं. इससे आपको चीजें ढूंढने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी. साथ ही आपका वार्डरोब भी खराब नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: गैस स्टोव का लाइटर हो गया है गंदा? 6 आसान तरीकों की लें मदद, मिनटों में हो जाएगा अंदर-बाहर से क्लीन

कपड़ों को डिवाइड करें
वार्डरोब को अच्छी तरह मेंटेन करने के लिए आप कपड़ों के सेक्शन डिवाइड कर सकते हैं. ऐसे में रोजमर्रा वाले कपड़ों को एक सेक्शन में रख दें. वहीं ऑफिस वियर और पार्टी वियर कपड़ों को अलग-अलग सेक्शन में रखें. इससे आपकी वार्डरोब परफेक्ट तरीके से ऑर्गेनाइज हो जाएगी.

कपड़े रखने के टिप्स
वार्डरोब में कपड़े लगाते समय जींस को अच्छी तरह से फोल्ड करके रखें. वहीं टी-शर्ट, पजामा और वर्कआउट ड्रेस को आप रोल करके रख सकते हैं. साथ ही हैंगर में कपड़े टांगते समय कलर कोड फॉलो करें और सेम रंग के कपड़ों को एक साथ हैंगर में टांगे. वहीं हैंकी, सॉक्स और अंडरगारमेंट्स को आप ड्रार डिवाइडर में रख सकते हैं.

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

[ad_2]

Source link