[ad_1]
नई दिल्ली. बुधवार को ‘शहरी योजना, विकास और स्वच्छता’ पर बजट के बाद वेबिनार में पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जो नए शहर विकसित हो रहे हैं, वे 21वीं सदी में भारत की एक नई पहचान बनाएंगे. भारत के तेजी से शहरीकरण के साथ, भविष्य के बुनियादी ढांचे का निर्माण करना महत्वपूर्ण है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि शहरी नियोजन और शहरी शासन के विशेषज्ञों को नए विचारों के साथ सामने आना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि शहरी विकास में शहरी नियोजन और शहरी शासन दोनों की बहुत बड़ी भूमिका है. पीएम मोदी ने कहा कि शहरों की खराब नियोजन या योजना बनने के बाद उसकी सही इम्प्लिमेंट न होना हमारी विकास यात्रा के सामने बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकता है. वेबिनार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो नए शहर विकसित हो रहे हैं, वे 21वीं सदी में भारत की एक नई पहचान बनाएंगे, भारत के तेजी से शहरीकरण के साथ, भविष्य के बुनियादी ढांचे का निर्माण करना जरूरी है.
इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि भारत में शहरी विकास के दो प्रमुख पक्ष हैं-नए शहरों का विकास और पुराने शहरों में पुरानी व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण. इसी विजन को सामने रखते हुए हमारी सरकार ने हर बजट में शहरी विकास को बहुत महत्व दिया है. उन्होंने कहा कि इस बजट में शहरी नियोजन के मानकों के लिए 15000 करोड़ रुपये का इंसेंटिव तय किया है. इससे देश में योजना और व्यवस्थित शहरीकरण की नई शुरुआत होगी और इसे गति मिलेगी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वेबिनार के अलग-अलग सत्र में आप 3 सवालों पर जरूर फोकस करे. पहला यह कि राज्यों में अर्बन प्लानिंग इकोसिस्टम को कैसे मजबूत किया जाए. दूसरा यह कि निजी सेक्टर में उपलब्ध विशेषज्ञता का शहरी नियोजन में कैसे सही इस्तेमाल हो. तीसरा यह कि ऐसे उत्कृष्टता केंद्र का कैसे विकास किया जाए, जो शहरी नियोजन को नए लेवल पर लेकर जाएं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज वेस्ट को प्रोसेस कर शहरों को कचरे के पहाड़ से मुक्त करने का काम किया जा रहा है. शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण स्तंभ परिवहन योजना है. हरित गतिशीलता, सड़कों का चौड़ीकरण और ऊंची सड़कें कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमें अपनी परिवहन योजना में शामिल करना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: PM Modi
FIRST PUBLISHED : March 01, 2023, 11:24 IST
[ad_2]
Source link