Home Entertainment विकी कौशल ने हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट किया शेयर, कटरीना कैफ की पंजाबी पर कही ये बात

विकी कौशल ने हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट किया शेयर, कटरीना कैफ की पंजाबी पर कही ये बात

0
विकी कौशल ने हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट किया शेयर, कटरीना कैफ की पंजाबी पर कही ये बात

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) एक्टर अभिनेता विकी कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina kaif ) की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। विकी और कटरीना एक ओर जहां सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूजे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं तो दूसरी ओर रियल लाइफ में भी ये एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बीते साल विकी और कटरीना शादी के बंधन में बंधे थे और ऐसे में अब एक्टर ने हैप्पी मैरिड लाइफ और पत्नी कटरीना की पंजाबी पर रिएक्ट किया है।

कटरीना बोल लेती हैं पंजाबी

हाल ही में विकी कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सिरी मनाई थी। इससे पहले एक्ट्रेस विकी और परिवार के साथ करवा चौथ, दिवाली और लोहड़ी मना चुकी हैं। हाल ही में विकी ने गुड टाइम्स के साथ इंटरव्यू में कटरीना कैफ के पंजाबी सीखने और बोलने पर कहा, ‘वोटी पंजाबी बोल लेती हैं थोड़ी थोड़ी।’ वहीं विकी ने हैप्पी मैरिड लाइफ का सीक्रेट शेयर करते हुए कहा कि हमेशा ‘हां’ कहते रहो।

कटरीना को विकी ने बताया कंपेशनेट

बता दें कि बुधवार को कटरीना कैफ, पति विकी कौशल के साथ गोविंदा नाम मेरा की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस दौरान कपल ने पैपराजी को खूब पोज दिए। वहीं याद दिला दें कि इससे पहले ये दोनों अलग अलग, कॉफी विद करण सीजन 7 में भी नजर आ चुके हैं, जहां दोनों ने शादी को लेकर खूब बातचीत की थी। विकी ने कटरीना को मोस्ट कंपेशनेट बताते हुए कहा था, ‘ये बहुत अच्छा महसूस होता है। मुझे सच में सेटल्ड फील होता है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे कटरीना मिली हैं।’

कटरीना कैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की ए लिस्टर एक्ट्रेसेस में शुमार होता है। कटरीना के खाते में कई हिट फिल्में हैं। कटरीना की जोड़ी को दर्शक ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ खूब पसंद करते हैं। बात कटरीना की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही ‘मैरी क्रिसमस’, ‘फोन भूत’, ‘जी ले जरा’ और सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। टाइगर 3 के लिए दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है।

विकी की अपकमिंग फिल्में

विकी कौशल की फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। वहीं इससे पहले वो फिल्म सरदार उधम में नजर आए थे। फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया था। बात विकी कौशल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो ‘सैम बहादुर’, , ‘द इम्मॉर्टल अश्वथामा’, ‘तख़्त’और ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आएंगे। वहीं कुछ वक्त पहले सारा अली खान के साथ विकी एक फिल्म का शूट इंदौर में कर रहे थे। जिसके फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

 

[ad_2]

Source link